Corona Effect: भिवानी में डेढ़ साल बाद लघु चिड़ियाघर खुला, प्रदेश के दूसरे जिलों से पहुंचे सैलानी

भिवानी चिड़ियाघर में रिकार्ड के अनुसार इसमें नर और मादा तीन शेर हैं। इसके अलावा घड़ियाल मगरमच्छ दो भालू दो तेंदुआ दो लोमड़ी हिरण में चेतल सांभर काला हिरण और चिंकारा शामिल हैं। इसके अलावा चार दरियाई घोड़े (हिप्पो) भी हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:03 AM (IST)
Corona Effect: भिवानी में डेढ़ साल बाद लघु चिड़ियाघर खुला, प्रदेश के दूसरे जिलों से पहुंचे सैलानी
शेर, मगरमच्छ, घड़ियाल, भालू आदि जानवर देखकर बच्चे काफी खुश हुए।

भिवानी, जागरण संवाददाता। भिवानी में कोरोना महामारी से बंद लघु चिड़ियाघर आखिरकार डेढ़ साल बाद खुल गया है। दीपावली पर प्रदेशवासियों को यह तोहफा मिला है। शुक्रवार को चिड़ियाघर में प्रदेश के दूसरे जिलों से भी सैलानी पहुंचे। शेर, मगरमच्छ, घड़ियाल, भालू आदि जानवर देखकर बच्चे काफी खुश हुए। दो दिन में 500 से ज्यादा सैलानी पहुंच चुके है। वहीं आने वाले दिनों में यह संख्या अब बढ़ सकती है। सरकार ने कोराेना नियमों के पालना के साथ ही लघु चिड़ियाघर को खोलने के आदेश जारी किए है।

आम आदमी को दिया तोहफा

सरकार की तरफ से पिछले दिनों चिड़ियाघर खोलने के आदेश जारी किए गए थे। भिवानी के लघु चिड़ियाघर को विभाग ने दीपावली के दिन खोलते हुए आम आदमी को तोहफा दिया। इसके खुलने के साथ ही पहले दिन 158 लोगों पहुंचे थे। उनकी पर्ची काटी गई। इसी प्रकार शुक्रवार को 350 लोग पहुंचे है। इसमें भिवानी के अलावा सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, राजस्थान तक के लोग शामिल हैं। इन लोगों ने लघु चिड़ियाघर में मौजूद जानवरों को देखा और अपने बच्चों को भी जानकारी दी।

यह है लघु चिड़ियाघर में जानवर

रिकार्ड के अनुसार इसमें नर और मादा तीन शेर हैं। इसके अलावा घड़ियाल, मगरमच्छ, दो भालू, दो तेंदुआ, दो लोमड़ी, हिरण में चेतल, सांभर, काला हिरण और चिंकारा शामिल हैं। इसके अलावा चार दरियाई घोड़े (हिप्पो) भी हैं। पक्षी में तोता, उल्लू, जंगली मुर्गा आदि पक्षी हैं।

लोग बोले, फोन कर पहुंचे जानवर देखने

दीपावाली पर परिवार के लोग हांसी अपने घर आए हुए थे। वह जानवर को देखने के लिए विशेष रूप से बच्चों के साथ भिवानी पहुंचे। बच्चे भी जानवर को देखकर खुश हुए। इसमें राजस्थान से आई अपनी बहन को लेकर परिवार चिड़ियाघर पहुंचा।

काफी समय से लघु चिड़ियाघर बंद था। फोन कर जानकारी ली यह खुला है या नहीं। खुलने का पता चलते ही परिवार के साथ बच्चों को जानवर दिखाने के लिए पहुंच गए। यह एक अलग अनुभव है।

- गौरव अरोड़ा, सिरसा बरनाला रोड

गुरुग्राम से वह हांसी अपने घर आए थे। इस लिए परिवार संग पता चलने पर जानवर देखने और बच्चों को दिखाने के लिए आए है। यहां आकर अच्छा लगा है।

- दीपक कुमार, गुरुग्राम सेक्टर सात

5 और 10 रुपये है टिकट

लघु चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए 5 और 10 रुपये टिकट रखी गई हैं। इसमें मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। कोई बाहर का सामान जानवरों को नहीं डाल सकता। एक समय में 20 लोगों को ही एंट्री दी जाएगी।

भिवानी के वन जीव निरीक्षक ज्योति कुमार के अनुसार

विभाग के आदेश के बाद दीपावली पर लघु चिड़ियाघर को खोला गया है। दो दिन में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। कोरोना नियमों की पालना के साथ ही अभी प्रवेश दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी