कोरोना योद्धाओं को सलाम, हिसार सिविल अस्पताल में शिलान्यास पत्थर के साथ अंकित होंगे नाम

हिसार सिविल अस्पताल में कोरोना योद्धाओं को सलाम किया जाएगा। यहां शिलान्यास पत्थर के साथ कोरोना योद्धाओं के नाम लिखे जाएंगे। 1757 में पूर्व मंत्री चौधरी सूरजमल ने यह शिलान्यास पत्थर रखा जाएगा। हिसार में कोरोना से तीन स्वास्थ्य कर्मियों ने दम तोड़ा था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:55 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:55 AM (IST)
कोरोना योद्धाओं को सलाम, हिसार सिविल अस्पताल में शिलान्यास पत्थर के साथ अंकित होंगे नाम
कोरोना मृतकों को नमन का यह अनोखा तरीका है।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के अन्य जिलों की तरह हिसार के सिविल अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले हेल्थ कर्मचारियों के नाम बोर्ड पर अंकित किए जाएंगे। गौरतलब है कि हिसार में तीन हेल्थ कर्मियों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है।

इनमें अग्रोहा मेडिकल के पूर्व डायरेक्टर डा. गोपाल सिंघल, सिविल अस्पताल में फोर्थ क्लास कर्मचारी कुलदीप सहित एक अन्य कर्मचारी शामिल था। बताया जा रहा है कि इन कोरोना योद्धाओं के नाम सिविल अस्पताल के शिलान्यास पत्थर के साथ ही अंकित किए जाएंगे। इसके लिए शिलान्यास पत्थर के साथ स्ट्रक्चर बनाया गया है। जिसके आगे मारबल के दो बाक्स भी बनाए गए हैं। सिविल अस्पताल का शिलान्यास पत्थर 13 दिसंबर 1957 को पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी सूरजमल की तरफ से रखा गया था।

सरकारी विभागों ने दिया है डोनेशन

इस शिलान्यास पत्थर पर बिल्डिंग के डोनेशन की राशि भी अंकित की गई है। किस सरकारी विभाग ने कितनी राशि दी है, यह इस पर अंकित होगा। म्यूनिसिपल कमेटी ने चार लाख रुपये, जिला हिसार बाेर्ड ने 55 हजार रुपये और हिसार की जनता से 35 हजार रुपये की डोनेशन मिलने पर सिविल अस्पताल का निर्माण शुरू किया गया था। उस दौरान हरियाणा पंजाब का ही एक हिस्सा था।

कोरोना की पहली लहर में पूर्व डायरेक्टर और कर्मचारियों ने तोड़ा था दम

जिले में कोरोना की पहली लहर के दौरान अग्रोहा मेडिकल के पूर्व डायरेक्टर और दो कर्मचारियों ने दम तोड़ा था। उस दौरान पूर्व डायरेक्टर डा. गोपाल सिंघल संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल में दाखिल किया गया था। इसके बाद उन्हें शहर के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं सिविल अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करने वाले एक कर्मचारी की संक्रमित होने के कारण अस्पताल में आते समय रास्ते में मौत हो गई थी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी