Corona Alert: हिसार के लघु सचिवालय सहित अन्य सरकारी विभागों में बिना मास्‍क नो एंट्री, रोको-टोको की अपनाई रणनीति

कोविड काे लेकर लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के घर से निकलते दिख रहे हैं तो किसी भी सरकारी कार्यालय में आप चले जाएं लोग बिना मास्क के घूमते दिखेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने फिर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:21 PM (IST)
Corona Alert: हिसार के लघु सचिवालय सहित अन्य सरकारी विभागों में बिना मास्‍क नो एंट्री, रोको-टोको की अपनाई रणनीति
हिसार प्रशासन ने कोरोना के खतरे को रोकने के लिए अपनाई रोटो टोको की नीति।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार में कोरोना केस कम होने के बाद लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। मगर अब काेविड केस बढ़ने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीसी ने लघु सचिवालय से लेकर अन्य विभागों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब लघु सचिवालय में बिना मास्क के लोगों को एंट्री नहीं दी जा रही है। मास्क लगाकर आने पर ही कार्यालयों में प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही रोको टोको की नीति पर काम किया जा रहा है।

प्रशासन ने की सख्ती

हर व्यक्ति को लघु सचिवालय में रोका जा रहा है उनसे मास्क न लगाने का कारण पूछा जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी जा रही है कि बिना मास्क के किसी भी सरकारी कार्यालय में न जाएं। इसी के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्षाें को भी इस बाबत सूचित किया गया है। कोविड के केस बढ़ने के कारण प्रशासन लागतार सख्ती कर रहा है। अब मास्क के चालान भी शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद कई पब्लिक प्लेस ऐसे हैं जहां अभी भी बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं।

टीकाकरण का भी रखना होगा रिकार्ड

सिर्फ मास्क ही नहीं बल्कि अगर आपने टीकाकरण नहीं कराया है ताे जल्द ही टीकाकरण करा लें क्योंकि हो सकता है कि अब विभागीय अधिकारी ही आपसे पूछने लगें कि क्या आपने टीकाकरण कराया है या नहीं। इसको लेकर भी उपायुक्त ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। लघु सचिवालय के गेट पर बैठे पुलिस कर्मी लोगों से टीकाकरण की जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही उनसे सर्टिफिकेट भी दिखाने को कह रहे हैं। ताकि लोगों को पता चले कि टीकाकरण को लेकर भी उन्हें टाेका रोका जा सकता है।

सख्ती के बावजूद नहीं मान रहे लोग

कोविड काे लेकर लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के घर से निकलते दिख रहे हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में आप चले जाएं लोग बिना मास्क के घूमते दिखेंगे। यहां तक कि सरकारी सिस्टम में कार्य करने वाले लोग भी बिना मास्क के काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी