किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी कांग्रेस, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और विधायक भारत भूषण बतरा ने रोहतक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोहतक शहर में रोष मार्च निकाला। यह विरोध का प्रदर्शन पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और विधायक भारत भूषण बतरा के नेतृत्व किया गया। ज्ञापन भी सौंपा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 01:54 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 01:54 PM (IST)
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी कांग्रेस, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और विधायक भारत भूषण बतरा ने रोहतक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रोहतक में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में शहर में रोष मार्च निकाला। यह विरोध का प्रदर्शन पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और विधायक भारत भूषण बतरा के नेतृत्व किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए लघुसचिवालय पहुंचे।

किसानों पर हुए लाठीचार्ज बताया निंदनीय

विधायक भारत भूषण ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसानों को लगातार निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि करनाल में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज कर सरकार अपने अहंकार का सुबूत पेश कर रही है। कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

केंद्र की सरकार ने किसानों का मसला सुलझाने में नहीं दिखा रही दिलचस्पी : कृष्णमूर्ति हुड्डा

विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों का मसला सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का अधिकारी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है तभी वह किसानों के सर फोड़ने की बात कह रहा है। तभी उन्होंने अधिकारी को अभी तक पद से बर्खास्त नहीं किया गया है। कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि किसान नौ महीनों से सरकार से बातचीत के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं लेकिन केंद्र की सरकार ने किसानों का मसला सुलझाने में दिलचस्पी नहीं जताई। वहीं प्रदेश सरकार किसानों से बातचीत करने की बजाए उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के साथ और आमजन के साथ खड़ा है।

कांग्रेंस के प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हुए कांग्रेंस के प्रदर्शन में गुटबाजी भी देखने को मिली। एक तरफ विधायक भारत भूषण बतरा और दूसरी ओर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। हालांकि, दोनों ही गुटों ने एक साथ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी