नमी का बहाना बनाकर एमएसपी से कम पर खरीद रहे फसल : गंगवा

बरवाला विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा ने शनिवार को बरवाला अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने यहां पर फसल खरीद का जायजा लेने के साथ-साथ किसानों और आढ़तियों संोीैोतो उीोगल सोीकाू े भी बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:41 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:41 AM (IST)
नमी का बहाना बनाकर एमएसपी से कम पर खरीद रहे फसल : गंगवा
नमी का बहाना बनाकर एमएसपी से कम पर खरीद रहे फसल : गंगवा

संवाद सहयोगी, बरवाला : बरवाला विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा ने शनिवार को बरवाला अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने यहां पर फसल खरीद का जायजा लेने के साथ-साथ किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की। गंगवा ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन सिस्टम, गेट पास और धान की फसल में नमी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। धान के साथ-साथ नरमा कपास की फसल की खरीद भी बहुत कम हो रही है। नमी बताकर फसलें वापस भेजी जा रही हैं। इसी प्रकार सरकार ने 72 घंटे में पेमेंट देने का जो वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया जा रहा। आढ़तियों के अनुसार पिछले एक महीने से कोई भुगतान नहीं हुआ है। इस दौरान उनके साथ उद्योग व्यापार मंडल के सचिव सौरभ मित्तल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत पूनिया, विजेंद्र कपूर, सुरेश कोहली, विनोद डागर, सुनील जलंधरा आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी