Congress BJP Protest: हरियाणा में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर घमासान, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने

हिसार समेत हरियाणा के कई जिलों में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने है। दोनों ओर से नारेबाजी का दौर जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:07 PM (IST)
Congress BJP Protest: हरियाणा में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर घमासान, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने
हरियाणा में बीजेपी औऱ कांग्रेस कार्यकर्ता आमने साामने।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने सामने है। दोनों ओर से लगातार नारेबाजी की जा रही है। एक ओर से जहां कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर से बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाये जा रहे हैं। माहौल गर्म है जिसके मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात है। 

भिवानी में फूंका पुतला

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के बयान की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह का बयान बेहद निंदनीय है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सीएम अमरिंदर का पूतला भी फूंका। साथ ही बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को बर्बाद करने की राजनीति से उपर उठकर विकास की राजनीति करनी चाहिए। इसके अलावा हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी कैप्टन के इस बयान कि निंदा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएम अमरिंदर सिंह के बयान से ऐसा लगता है कि किसानों को भड़काने का काम उन्होंने ही किया है।

 

सिरसा कांग्रेस भवन के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

 रोहतक में कांग्रेस पार्टी के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता।

रोहतक के कांग्रेसी भवन के सामने भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकना पड़ा।

पंजाब में नहीं हरियाणा में जाकर करें आंदोलन: कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को विभिन्न किसान संगठनो से अपील की थी कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको इसे लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है तो आप अपना आंदोलन दिल्ली-हरियाणा में जाकर कीजिए, पंजाब में शांति बनाएं रखें।

chat bot
आपका साथी