रोहतक में कई गोलियां लगने से मौत से जूझ रही दुल्हन, दूल्हा कर रहा अर्धांगिनी की जिंदगी की दुआ

दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपितों का 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। उधर गोली लगने से घायल दुल्हन तनिष्का की हालत स्थिर है। उसके शरीर से तीन गोलियां निकाल दी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:58 AM (IST)
रोहतक में कई गोलियां लगने से मौत से जूझ रही दुल्हन, दूल्हा कर रहा अर्धांगिनी की जिंदगी की दुआ
भाली आनंदपुर गांव के बाहर दुल्हन को गोली मारी गई थी, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाली आनंदपुर गांव के बाहर दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपितों का 48 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। उधर, गोली लगने से घायल दुल्हन तनिष्का की हालत स्थिर है। देर रात डाक्टरों की टीम ने उसके शरीर से तीन गोलियां निकाल दी। आशंका जताई जा रही है कि दो गोली अभी भी शरीर के अंदर है। दुल्हन को वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं दुल्हा वारदात के बाद से ही पीजीआइएमस में है, जो अपनी अर्धांगिनी की जिंदगी के लिए दुआ कर रहा है। दुल्हन की हालत में कब तक सुधार होने की उम्मीद है इस बारे में डाक्टर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

यह था मामला

सांपला निवासी तनिष्का की शादी बुधवार को भाली आनंदपुर गांव के रहने वाले मोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद मोहन दुल्हन को विदा कर अपने घर लेकर जा रहा था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही मोहन अपने गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा तो इनोवा कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रूकवा ली थी। जिसके बाद दूल्हे वह गाड़ी में सवार अन्य लोगों को बाहर निकाल कर गन प्वाइंट पर ले लिया और दुल्हन को एक के बाद एक कई गोली मार दी थी। आनन-फानन में दुल्हन को उपचार के लिए पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया था। जिसका तभी से उपचार चल रहा है। फिलहाल दुल्हन की हालत बेहद गंभीर है। डाक्टरों की टीम अभी तक शरीर के अंदर से तीन गोली निकाल चुकी है।

पांच टीमें कर रही है आरोपितों की तलाश

इस मामले में सांपला के रहने वाले आरोपित साहिल को नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि साहिल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जो आपराधिक प्रवृति का है। आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी उदय सिंह मीना ने थाना पुलिस के अलावा सीआइए की टीमों को भी लगाया है। फिर भी अभी तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपितों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। थाना पुलिस के अलावा सीआइए की टीम भी छापेमारी कर रही है। कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ चल रही है। जल्दी ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

- एसआइ सत्यवान, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर

chat bot
आपका साथी