घायल कर्मचारी के गांव पहुंचे कमिश्नर, अस्पताल लाए और उपचार करवाया

घायल कर्मी का सारा खर्च निगम करेगा वहन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:42 AM (IST)
घायल कर्मचारी के गांव पहुंचे कमिश्नर, अस्पताल लाए और उपचार करवाया
घायल कर्मचारी के गांव पहुंचे कमिश्नर, अस्पताल लाए और उपचार करवाया

फोटो : 31, 33

- घायल कर्मी का सारा खर्च निगम करेगा वहन

जागरण संवाददाता, हिसार : पशु पकड़ने के दौरान घायल हुए कर्मचारी खेम सिंह के गांव तलवंडी राणा में उसके घर पर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग उसका हालचाल जानने पहुंचे। कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए निगम कमिश्नर अशोक कुमार उसे अपने साथ गाड़ी में बैठकर हिसार लेकर आए। मधुबन पार्क के पास एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करवाया। साथ ही कर्मचारी को रेस्ट के दौरान तनख्वाह दिए जाने की भी बात कही। उसके बाद निगम टीम घायल कर्मी खेम सिंह को उनके घर पर छोड़कर आई। निगम कमिश्नर की ओर से कर्मचारी के उपचार करवाने से निगम कर्मियों का भी मनोबल बढ़ा। खेम सिंह ने भी निगम कमिश्नर के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।

--------------------

कर्मचारी के गांव पहुंचे कमिश्नर, करवाया उपचार

16 सितंबर 2021 को सुंदर नगर में पशु पकड़ने के दौरान नगर निगम कर्मचारी खेम सिंह घायल हो गया था। उसके अंदरुनी अंग में गंभीर चोट आई। रक्त अधिक बह गया था। निगम टीम को उनके उपचार के लिए कई अस्पताल में चक्कर लगाने पड़े। उसके बाद कर्मचारी का उपचार हुआ। लेकिन सायं को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल में दिखाने की बात हुई। सुबह कमिश्नर कर्मचारी के गांव तलवड़ी राणा पहुंचे और उसका उपचार करवाया।

------------------------

कर्मचारी के उपचार का खर्च निगम करेगा वहन

कर्मचारी के उपचार का खर्च निगम वहन करेगा। यह आदेश निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने सीएसआई एवं टीम इंचार्ज देवेंद्र बिश्नोई को दिए। देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि कमिश्नर के स्टाफ से मिलने से उनका हौंसला बढ़ा है। टीम ने 21 बेसहारा पशुओं को आजाद नगर से पकड़ा। निगम स्टाफ के अनुसार शुक्रवार को भी पशु पकड़ने वाले वाहन में खराबी आ गई थी।

--------------------------

वर्जन

पशु पकड़ने की टीम निगम के लिए काम कर रही है। निगम पूरी तरह से टीम के साथ खड़ा है। कर्मचारी के ईलाज का सारा खर्च निगम वहन करेगा।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी