पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठिठुरा हरियाणा, नारनौल और हिसार की रातें छुड़ा रहीं कंपकपी

हरियाणा राज्य में 25 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं कहीं हल्की धुंध संभावित है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:50 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:50 AM (IST)
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठिठुरा हरियाणा, नारनौल और हिसार की रातें छुड़ा रहीं कंपकपी
बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है।

हिसार, जेएनएन। बढ़ती सर्दी के साथ सुबह के समय धुंध ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। नवंबर का आखिरी सप्‍ताह चल रहा है और  ठंड दिसंबर महीने की तरह बढ़ गई है। साथ ही तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है। इसका एक कारण पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी से भी जुड़ा है। बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम नारनौल का रात्रि तापमान दर्ज किया गया। यहां 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि दूसरे स्थान पर हिसार की रात 7.2 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं हिसार में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहकर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को तो हिसार में सुबह धूप भी नहीं निकली और ठंड भी बढ़ गई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 25 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं कहीं हल्की धुंध संभावित है।

प्रदेश में यह है रात्रि तापमान की स्थिति

अंबाला- 22.7- 11.0

भिवानी- 23.3- 8.1

फरीदाबाद- 24.5- 6.7

हिसार- 22.6- 7.2

करनाल- 22.0- 10.2

कुरुक्षेत्र- 22.5- 12.1

नारनौल- 27.0- 6.8

रोहतक- 21.0- 7.2

सिरसा- 23.9- 11.1

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

प्रदेश में यह रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स

अंबाला- 311

बहादुरगढ़- 321

बल्लभगढ़- 337

धारूहेड़ा- 340

फरीदाबाद- 360

फतेहाबाद- 327

गुरुग्राम- 296

हिसार- 318

जींद- 286

कैथल- 204

करनाल- 291

कुरुक्षेत्र- 313

पानीपत- 326

रोहतक- 263

सिरसा- 138

सोनीपत- 243

नोट- प्रदूषण माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर में है।

chat bot
आपका साथी