अग्रोहा शक्तिपीठ में होगा सीएम का सम्मान समारोह

हिसार एयरपोर्ट का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने के लिए अग्र-बंधुओं का फैसला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:18 AM (IST)
अग्रोहा शक्तिपीठ में होगा सीएम का सम्मान समारोह
अग्रोहा शक्तिपीठ में होगा सीएम का सम्मान समारोह

फोटो : 58

- हिसार एयरपोर्ट का नामकरण महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने के लिए अग्र-बंधु पहुंचे मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा के पड़ोसी राज्यों नई दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के अग्रवाल बंधुओं ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सेक्टर तीन स्थित आवास पर पहुंच कर हिसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भगवान अग्रसेन महाराज के नाम पर रखने के लिए आभार प्रकट किया और अग्रोहा शक्तिपीठ में भव्य सम्मान समारोह के लिए मुख्यमंत्री का समय मांगा। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जल्द ही समय निर्धारित करने का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्यों को देखकर आज पूरे उत्तर भारत का अग्रवाल समाज एकजुट दिखाई दिया। समाज के अनेक बड़े दिग्गज राजनीतिक मतभेदों को परे रख मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का आभार प्रकट कर रहे थे। उनका कहना था कि हिसार में बने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखकर प्रदेश सरकार ने समाज को ऐतिहासिक सम्मान दिया है। इससे समाज का गौरव बढ़ा है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और नई दिल्ली में सक्रिय इकाइयों के पदाधिकारी समाज के मौजिज लोगों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। प्रत्येक जिला इकाई के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन टीले की पुरातत्व विभाग से खुदाई करवाने की मांग की। उन्होंने निकट भविष्य में अग्रोहा शक्तिपीठ, अग्रोहा में मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष के सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम करने की भी घोषणा की है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व प्रचार मंत्री विपिन गोयल, प्रदेश मंत्री धन्नजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल, महिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष विनोद जैन, पंचकुला जिला अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण गोयल, करनाल जिलाध्यक्ष कृष्ण गर्ग, भिवानी जिलाध्यक्ष विजय किशन सराफ, फतेहबाद •ालिा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल हिसार जिलाध्यक्ष नरेश सिघल, हिसार युवा जिलाध्यक्ष विशाल मित्तल, रमन गोयल, मानिक मित्तल, सहित कई अग्र-बंधु उपस्थित रहें।

chat bot
आपका साथी