हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तेलंगाना के प्रसिद्ध स्थलों के नाम से बनेंगे क्लब

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तेलंगाना के प्रसिद्ध स्थलों के नाम से क्लब बनाए जाएंगे। जिसमें क्लब के सदस्य तेलंगाना की संस्कृति से विद्यार्थी आपस में विचार सांझे करेंगे। गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रदेश को तेलंगाना के साथ जोड़ा गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:01 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:01 AM (IST)
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में तेलंगाना के प्रसिद्ध स्थलों के नाम से बनेंगे क्लब
एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत तेलंगाना की संस्कृति से रूबरू होगे हरियाणा के विद्यार्थी

सिरसा, जेएनएन। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भारतीय संस्कृति से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। अब इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तेलंगाना के प्रसिद्ध स्थलों के नाम से क्लब बनाए जाएंगे। जिसमें क्लब के सदस्य तेलंगाना की संस्कृति से विद्यार्थी आपस में विचार सांझे करेंगे। गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रदेश को तेलंगाना के साथ जोड़ा हुआ है। प्रदेश के विद्यार्थी तेलंगाना की संस्कृति व भौगोलिक स्थिति के बारे में रूबरू हो रहे हैं। वहीं एक दूसरे प्रदेशों में बोली जाने वाली भाषा को भी विद्यार्थी सीख रहे हैं।

क्लब में होंगे 50 विद्यार्थी

सरकारी स्कूलों में राजकीय हाई स्कूल, राजकीय मिडल स्कूल व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्लब बनाए जाएंगे। इस क्लब में 50 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। क्लब के नाम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत प्रदेश को जोड़े तेलंगाना से संबंधित होंगे। जिनमें तेलगांना के प्रसिद्ध स्थान, पशु पक्षी, मंदिर, पहाड़, मेले, नदी व अन्य प्रसिद्ध स्थानों से होंगे।

क्लब के सदस्य करवाएंगे तेलंगाना की संस्कृति से रूबरू

क्लब के सदस्य समय समय पर तेलंगाना की संस्कृति व भौगोलिक स्थिति के बारे में दूसरे विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत संस्कृति, भौगोलिक स्थिति व अन्य जानकारी हासिल कर सके। इसके लिए समय समय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला परियोजना अधिकारी ने स्कूलों में क्लब बनाने के लिए सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या बारे में जानकारी मांगी गई है।

--सरकारी स्कूलों में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत क्लब बनाए जाएंगे। हरियाणा का एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत तेलंगाना के साथ जोड़ा गया है। इस पर क्लब के नाम तेलंगाना के प्रसिद्ध स्थानों के नाम से रखे जाएंगे।

नरेंद्र कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी, सिरसा

chat bot
आपका साथी