झज्जर में बदला मौसम, सुबह से ही आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

झज्जर में सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील है। आसमान में बादल छाए हैं। शुक्रवार को 34 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंडी में खुले में रखी गेहूं भी बर्बाद हो रही है। इससे आढ़ती भी चिंतित हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:55 PM (IST)
झज्जर में बदला मौसम, सुबह से ही आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता
झज्जर में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

झज्जर, जेएनएन। शुक्रवार को हुई बरसात के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। इसका असर शनिवार को भी साफ दिखाई दिया। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बदले मौसम का लोग भी आनंद ले रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। बरसात के बाद तापमान की बढ़ोतरी पर भी ब्रेक लग गया है। वहीं आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 34 एमएम (मिलीमीटर) बरसात हुई। इसमें सबसे अधिक बरसात साल्हावास खंड में 8 एमएम व सबसे कम झज्जर खंड में 1.5 एमएम हुई है।

किसानों और आढ़तियों की बढ़ी चिंता

बदलते मौसम व बरसात ने किसानों व आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है। जहां एक तरफ अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे सैकड़ों क्विंटल अनाज रखा है। उसे सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं। शुक्रवार को जैसे ही बरसात आई तो आढ़ती गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल लेकर दौड़ पड़े थे। वहीं फिलहाल खेतों में लावणी व कढ़ाई का कार्य चल रहा है। अगर बरसात आती है तो लावणी व कढ़ाई दोनों ही कार्य प्रभावित होते हैं। अनाज भीगने के कारण उसकी कढ़ाई नहीं की जा सकती। किसान फिलहाल साफ मौसम की आस कर रहे हैं। ताकि अपनी फसल की कटाई व कढ़ाई आसानी से कर सके। बदले मौसम के कारण किसान भी चिंतित हैं।

झज्जर जिले में हुई बरसात के आंकड़े

खंड           बरसात की मात्रा

साल्हावास   8 एमएम

बादली   7.5 एमएम

बेरी           7 एमएम

दुजाना   6 एमएम

बहादुरगढ़   4 एमएम

झज्जर   1.5 एमएम

कुल           34 एमएम

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी