कैंट के बाद अब आजाद नगर रूट पर चली दो सिटी बस, 20-20 मिनट की सर्विस, यह होगा किराया

अब तक शहर को तीन सिटी बस मिल गई हैं। अधिकारियों के अनुसार एक दो दिन में एक ओर सिटी बस चल पड़ेगी जिससे जनता को सुविधा मिलेगी

By manoj kumarEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 02:02 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 02:49 PM (IST)
कैंट के बाद अब आजाद नगर रूट पर चली दो सिटी बस, 20-20 मिनट की सर्विस, यह होगा किराया
कैंट के बाद अब आजाद नगर रूट पर चली दो सिटी बस, 20-20 मिनट की सर्विस, यह होगा किराया

हिसार, जेएनएन। बस स्टैंड से कैंट एरिया के बीच दो दिन से सिटी बस चल रही है। सिटी बस चलने से कैंट जाने वाले शहरवासी जहां और बसें चलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं आजाद नगर एरिया के लिए मेयर गौतम सरदाना और नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे में अब तक शहर को तीन सिटी बस मिल गई हैं। अधिकारियों के अनुसार एक दो दिन में एक ओर सिटी बस चल पड़ेगी, जिससे जनता को सुविधा मिलेगी। 20 - 20 मिनट के अंदर आजाद नगर की यह दोनों बसें अपनी सर्विस देंगी।

सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस सरकार में हिसार शहर के लिए सिटी बस का सपना देखा गया था। सिटी बस चलाने का प्रयास रोडवेज विभाग की ओर से किया गया। मगर, 52 सीटर सिटी बस पूरी तरह से दम तोड़ गई।

भाजपा की सरकार आने पर सिटी बस को लेकर गुरुग्राम और फरीदाबाद की तर्ज पर नगर निगम को सिटी बस की जिम्मेदारी सौंप दी गई। मेयर चुनावों से ठीक पहले सिटी बस चलाने को लेकर प्रोपोजल को फाइनल किया गया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शहर में तीन सिटी बसें चल पड़ी और कुल चार सिटी बसें चलाने का दावा निगम अधिकारी कर रहे हैं। ऐसे में सिटी बसों को लेकर कोई राजनीति मंच तो तैयार नहीं किया गया है। ऐसे कई सवाल सिटी बस चलाने को लेकर खड़े होते हैं।

ट्रैफिक जाम और प्रशासन की ढिलाई से बंद हुई थी सिटी बस

सिटी बस चलाने की योजना साल 2012 में रखी गई थी। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। रोडवेज प्रशासन के कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गई और साल 2013 में बसों की योजना फाइनल हो गई। साल 2014 में कांग्रेस सरकार ने गुडग़ांव से 10 बसें सिटी बस सेवा के लिए मंगवाई गई। इसमें से तब ट्रायल के तौर पर 5 बसों को चलाया गया था। शहर में बस स्टैंड से पारिजात चौक तक लगने वाले जाम के कारण लोगों ने सिटी से दूरी बना ली। पुलिस प्रशासन से सिटी चलाने को लेकर कोई सहयोग नहीं मिला। जिसके कारण यह बस फेल हो गई और ग्रामीण रूटों पर बसों को चला दिया गया।

आजाद नगर में यह रहेगा रूट

यहां तक लगेगा पांच रुपये किराया

. बस स्टैंड

. नागोरी गेट

. पारिजात चौक

. बीकानेर चौक

. लक्ष्मी बाई चौक

. आइजी चौक

यहां देना होगा दस रुपये किराया

. राजकीय कॉलेज

. एचएयू चार नंबर गेट

. जवाहर नगर

. सेक्टर 15

. लघु सचिवालय

. साउथ बाइपास चौक

. आजाद नगर मार्केट

...शहर में सिटी बस कामयाब होगी। सिटी बस को लेकर जनता का बेहतर रूझान मिल रहा है। जल्द ही मुख्यालय से सिटी बसों की फाइल को अनुमति मिल जाएगी।

- गौतम सरदाना, मेयर

chat bot
आपका साथी