मुख्य सचिव ने दिए लुवास को मक्खियों की समस्या के निवारण करने के आदेश

जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने लाला लाजपत राय पशु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 04:00 AM (IST)
मुख्य सचिव ने दिए लुवास को मक्खियों की समस्या के निवारण करने के आदेश
मुख्य सचिव ने दिए लुवास को मक्खियों की समस्या के निवारण करने के आदेश

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) को पोल्ट्री फार्म के कारण उत्पन्न हो रही मक्खियों की समस्या के निवारण के लिए एक सु²ढ़ तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों की तरफ से इसको लेकर एक पोल्टी फार्मस का ग्रुप भी बनाया जाएगा। यह निर्देश लुवास की 26वीं बोर्ड बैठक में दिए गए। इस दौरान विश्वविद्यालय में आठ माह से खाली पड़ी विस्तार शिक्षा निदेशक की कुर्सी पर डा. धर्मबीर सिंह को नियुक्ति दे दी गई। साथ में वेटनरी एक्टेंशन के डा. गौतम को प्रोफेसर ओर डा. मीनाक्षी बीरमानी को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दे दी गई।

मुख्य सचिव केशनी आनंद ने कहा कि मक्खियों की समस्या के निवारण के लिए पोल्ट्री फार्मस के लिए एक वाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाये ताकि फामर्स को समय-समय पर पोल्ट्री से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई जा सकें। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के सरकार द्वारा जारी किए गए भी सभी निर्देशों की अनुपालना सख्ती से की जाए।

विश्वविद्यालय के कुलपति गुरदयाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9300000857 जारी किया हुआ है जो किसानों की आवश्यकता को पूरा करता है। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा जानवरों के स्वास्थ्य प्रबंधन, फीडिग टेलीमेडिसिन, पशुओं के प्रारंभिक उपचार, मुर्गी पालन आदि के बारे में सलाह-सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पशु विज्ञान केंद्रों द्वारा समय-समय पर लगाये जाने वाले पशु स्वास्थ्य शिविरों एवं प्रशिक्षणों के दौरान भी किसानों को विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। बैठक में वित्त और योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, टीवीएसएन प्रसाद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उपनिदेशक डा. बीएन त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

---------

नहीं खुला एनिमल ब्रिड हेड का लिफाफा

बोर्ड की बैठक में एनिमल ब्रिड हैड के लिए बंद लिफाफा नहीं खुला। विभाग की तरफ से इस कुर्सी पर विभाग में सबसे सीनियर प्रोफेसर की ही चार्ज देने का निर्णय ले लिया। इससे उन के सपने चूर हो गए जो इस कुर्सी पर बैठने का सोच रहे थे।

chat bot
आपका साथी