सिविल अस्पताल में शुरू होगी महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा

सिविल अस्पताल में जल्द ही सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा महिलाओं को मिल सकेगी। इसके लिए सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के नजदीक ही एनसीडी सरवाइकल कैंसर जांच केंद्र बनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:40 AM (IST)
सिविल अस्पताल में शुरू होगी महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा
सिविल अस्पताल में शुरू होगी महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा

जागरण संवाददाता, हिसार:

सिविल अस्पताल में जल्द ही सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा महिलाओं को मिल सकेगी। इसके लिए सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के नजदीक ही एनसीडी सरवाइकल कैंसर जांच केंद्र बनाया जा रहा है। इस कार्यालय में महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि करीब 2 साल पहले सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए कोलपोस्कोपी मशीन लाई गई थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते मशीन का उपयोग नहीं हो पाया था। लेकिन अब इस मशीन का उपयोग सर्वाइकल कैंसर की जांच में किया जा सकेगा। वहीं ओपीडी और एनसीडी रूम नजदीक होने से महिलाओं की जांच करने में परेशानी नहीं होगी। सर्वाइकल कैंसर की सुविधा शुरू होने से महिलाओं को लाभ होगा। उन्हें अब निजी अस्पतालों में हजारों रुपये खर्च कर अपना उपचार नहीं करवाना पड़ेगा। गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर की बीमारी अधिकतर 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में होती है। चिकित्सकों के अनुसार महिलाओं को नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए, ताकि इस तरह की बीमारी का समय रहते पता लग जाए और उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाया जा सकें।

जानिए.क्या होता है सर्वाइकल कैंसर

आमतौर पर सर्वाइकल कैंसर तब होता है जब कोशिकाएं शरीर के भीतर असामान्य रूप से बढ़ने लग जाती हैं। कहते हैं कोशिकाओं का भी जीवनकाल होता है जब वे मर जाते हैं तब नई कोशिकाएं जन्म लेती हैं। जो कोशिकाएं मरती नहीं हैं और अलग-अलग भागों में बंट जाती हैं तो इस स्थिति में सर्वाइकल कैंसर हो जाता है। इसके अलावा भी सर्वाइकल कैंसर होने के कई कारण है।

यह है लक्षण -

- यौन संबंध बनाने के ब्लीडिग आना या दर्द रहना।

- मासिक धर्म आए आए बिना ही ब्लीडिग होना।

- बार-बार ब्लडिग की समस्या और तेज दर्द रहना।

- गर्भधारण करने में समस्या आना।

- पेशाब करते समय पेट में दर्द रहना।

- भूख या वजन का घटना।

chat bot
आपका साथी