Rohtak MDU: देश का एकमात्र सेंट्रल एसी जिम्नेजियम हाल, होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट, सीएम करेंगे उद्धाटन

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंडोर हाल का नवनिर्माण कोरोना महामारी के दौरान कराया ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास से वंचित न रहना पड़े। कोरोना काल के लाकडाउन खुलने के बाद विश्वविद्यालय ने टेंडर देकर कार्य शुरु करवा दिया गया था।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:16 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:16 AM (IST)
Rohtak MDU: देश का एकमात्र सेंट्रल एसी जिम्नेजियम हाल, होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट, सीएम करेंगे उद्धाटन
लंबे समय से वंचित खिलाड़ी अब डा. मंगलसेन जिम्नेजियम हाल में अभ्यास कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में डा. मंगलसेन जिम्नेजियम हाल को करोड़ों की लागत से नवनिर्मित किया गया है। इस हाल को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया गया है ताकि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इंडोर गेम्स यहां पर आयोजित किए जा सके। देश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों पर एसी जिम्नेजियम हाल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से रिमोट द्वारा इस हाल का उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से वंचित खिलाड़ी अब यहां पर अभ्यास कर सकेंगे।

अर्जुन अवार्ड, भीम अवार्ड व अन्य खेल अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम अंकित किए जाएंगे

डा. मंगलसेन जिम्नेजियम हाल में बैडमिंटन, कुश्ती सहित कई अन्य राष्ट्रीय इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए जिम्नेजियम को करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित किया है। फ्लोरिंग दोबारा से की गई है। पहले वूडन की फ्लोरिंग थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लोरिंग पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं में उतरने पर फायद होगा। दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा कुर्सियों लगाई गई है। अब करीब दो हजार दर्शका खेल प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे। जिम्नेजियम हाल में ही उपलब्धियों की दीवार बनाई गई है, जिसमें अर्जुन अवार्ड, भीम अवार्ड व अन्य खेल अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम अंकित किए जाएंगे।

इस हाल से निकले हैं ओलिंपियन

एमडीयू के खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि डा. मंगलसेन जिम्नेजियम हाल से ओलिंपियन, कामनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिन व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी निकले हैं। साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक में देश के लिए कुश्ती में कांस्य पदक जीता। ओलिंपियन विजेंद्र, गीता फौगाट, बबीता फौगाट, विनेश फौगाट के अलावा अनेकों खिलाड़ी इस हाल में खेल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। 

कोरोना महामारी के दौरान किया नवनिर्माण

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंडोर हाल का नवनिर्माण कोरोना महामारी के दौरान कराया ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास से वंचित न रहना पड़े। लाकडाउन खुलने के बाद विश्वविद्यालय ने टेंडर देकर कार्य शुरु करवा दिया गया था। सेंट्रल एसी होने के कारण अब गर्मी, सर्दी व बारिश के मौसम में खिलाड़ियों के अभ्यास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। लाइटिंग भी बेहतर की गई है ताकि रात के समय भी प्रतियोगिताएं करवाई जा सके।

रोहतक के एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के अनुसार

एमडीयू पढ़ाई साथ-साथ खेल में भी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर रहा है। ओलिंपिक, कामनवेल्थ, एशियन चैंपियनशिप व विश्व कप में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दिलाने की दिशा में इंडोर हाल को नवनिर्मित किया गया है। इससे इंडोर गेम्स को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री आनलाइन मोड में इसका उद्धाटन करेंगे।

chat bot
आपका साथी