लाला हरदेव सहाय ने अकाल के समय गोवंशों के बचाए थे प्राण : मेयर

सातरोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में गौ भक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदेव सहाय की 129 वीं जयंती मनाई गई। मेयर गौतम सरदाना ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेयर गौतम सरदाना ने लाला हरदेव सहाय को माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सातरोड़ में प्रदेश सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:40 PM (IST)
लाला हरदेव सहाय ने अकाल के समय गोवंशों के बचाए थे प्राण : मेयर
लाला हरदेव सहाय ने अकाल के समय गोवंशों के बचाए थे प्राण : मेयर

जागरण संवाददाता, हिसार : सातरोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में गौ भक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदेव सहाय की 129 वीं जयंती मनाई गई। मेयर गौतम सरदाना ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेयर गौतम सरदाना ने लाला हरदेव सहाय को माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सातरोड़ में प्रदेश सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण किया गया है। आज बेहद खुशी की बात है कि जिस स्वतंत्रता सेनानी ने अकाल के समय बेसहारा गायों की सेवा को लेकर कदम उठाए थे और लोगों को गौ सेवा के प्रति प्रेरित किया था। उसके नाम पर स्वर्ण जयंती का पार्क का नाम रखा गया है। हमें लाला हरदेव सहाय के आदर्शों पर चलते हुए हमें बेसहारा पशुओं की सेवा करनी चाहिए।

लाला हरदेव सहाय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मेयर ने कहा कि उनका सातरोड व हिसार से गहरा रिश्ता है। सन् 1939 में जब हिसार में भीषण अकाल पड़ा था और लोगों को खाने के लाले पड़े थे। ऐसे समय में लोगों ने पशु पालने छोड़ दिए थे। लोग अपने पशुओं को खुला छोड़कर पलायन कर रहे थे। इस परिस्थिति में लाला हरदेव सहाय ने दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर चारा इकट्ठा करने का कार्य किया और गोवंश के प्राणों की रक्षा की। इतना ही नहीं, उन्होंने गौ चरण भूमि की स्थापना की ताकि पशुओं को हरा चारा मिल सके। इसके अलावा वे अपनी मातृभाषा में शिक्षा के पक्षधर थे और विद्या प्रचारिणी सभा की स्थापना कर 64 गांवों में विद्यालय खुलवाए। उन्होंने हिदी व संस्कृत का प्रचार-प्रसार किया। सन् 1921 में और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और सत्याग्रह कर जेल गए। जयंती के कार्यक्रम में कमल सर्राफ, मनु गोयल, मा. पंजाब सिंह, कैप्टन फकीर चंद, सूबेदार तिलक राज, मुकेश, देवराज शर्मा, राजकुमार, विनोद सरोहा, डा सुमित, संजय ग्रेवाल, सुशील, सतीश, हिमांशु, आर्यन, विनोद शर्मा, गिरधारी, अमित, मुकेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी