बालक गांव में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को बालक गांव में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत बालक गोशाला में ब्लाक समिति चेयरमैन पवन खेदड़ ने नीम का पौधा लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:10 PM (IST)
बालक गांव में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया
बालक गांव में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया

संवाद सहयोगी, बरवाला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को बालक गांव में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत बालक गोशाला में ब्लाक समिति चेयरमैन पवन खेदड़ ने नीम का पौधा लगाया। उनके साथ भाजपा अग्रोहा मंडल अध्यक्ष सुशील रेडडू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है। पौधों से हमें शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अगर वातावरण शुद्ध होगा तो हमारा जीवन भी शुद्ध व निरोग होगा।

इस अवसर पर समाजसेवी रोशन लाल शर्मा, गोशाला प्रधान रणधीर सिंह, उपप्रधान सुभाष धोलू व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी