CCTV camera: फतेहाबाद में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्थानीय निकाय विभाग ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, यहां लगेंगे सीसीटीवी

फतेहाबाद नगरपरिषद में केवल दो ही कैमरे लगे हुए थे। ये कैमरे भी किसी संस्था ने लगवाये थे। ऐसे में अब नगरपरिषद करीब एक लाख रुपये की लागत से कैमरे लगाये जाएंगे। उच्चाधिकारियों का जो पत्र मिला है उनके अनुसार जहां लोग सबसे अधिक आते है

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:04 PM (IST)
CCTV camera: फतेहाबाद में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्थानीय निकाय विभाग ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, यहां लगेंगे सीसीटीवी
नगरपरिषद व नगरपालिका में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। शहरवासियों की अक्सर शिकायत रहती है कि अधिकारी कार्यालय में नहीं है और कुछ कर्मचारी काम करवाने के नाम पर रुपये भी मांगते है। यह शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है। यहीं कारण है कि शहरी निकाय विभाग ने प्रदेश के सभी नगरपरिषद व नगरपालिका अधिकारियों के पास पत्र भेजकर जवाब मांगा है कि उनके यहां सीसी कैमरे लगे हुए है या नहीं। यह रिपोर्ट सात दिनों के अंदर भेजनी है। वहीं कहा गया है कि अगर कैमरे नहीं लगे हुए तो जल्द से जल्द लगवाकर विभाग को सूचित करे। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को सीसी कैमरे की फोटो भी मेल के साथ अटैच करनी होगी। 

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

अगर सभी नगरपरिषद व नगरपालिका में सीसी कैमरे लग गए तो जो भष्टाचार के आरोप लगते है वो खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा कोई बाहरी व्यक्ति अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी करता है तो वो भी कैमरे में कैद हो जाएगा। जिससे अधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा भी महसूस होंगी। इसके अलावा जो कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल है वो भी पकड़ जाएंगे। प्रापर्टी आइडी जल्द बनाने व कागजात जल्द पास करवाने के नाम पर रुपये लेने की शिकायत हर दिन होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

जिले की इन नगरपरिषद व नगरपालिका में लगेंगे सीसी कैमरे 

फतेहाबाद नगरपरिषद।

टोहाना नगरपरिषद।

रतिया नगरपालिका।

जाखल नगरपालिका।

भूना नगरपालिका। 

फतेहाबाद में करीब एक लाख रुपये की लागत से लगेंगे कैमरे

फतेहाबाद नगरपरिषद में केवल दो ही कैमरे लगे हुए थे। ये कैमरे भी किसी संस्था ने लगवाये थे। ऐसे में अब नगरपरिषद करीब एक लाख रुपये की लागत से कैमरे लगाये जाएंगे। उच्चाधिकारियों का जो पत्र मिला है उनके अनुसार जहां लोग सबसे अधिक आते है वहां सीसी कैमरे लगे होने चाहिए। ये कैमरे अत्याधुनिक होंगे। जिसके अनुसार अधिकारी पंचकुलां बैठे ही निगरानी रख सकेंगे। फतेहाबाद में इसका कंट्रोल रूम नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक के कमरे में मनाया जाएगा। फतेहाबाद में करीब आठ और सीसी कैमरे लगवाये जाएंगे।

अब जाने सीसी कैमरे लगाने से क्या मिलेगा फायदा

अधिकारी समय पर आ रहे है या नहीं इसकी जानकारी मिलेगी।

कोई भी बाहरी व्यक्ति अधिकारियों से हाथपाई व दुर्व्यवहार नहीं कर सकेंगा।

अगर कोई कर्मचारी काम करवाने के नाम पर रिश्वत लेता है तो वो भी पकड़ा जाएगा।

कैमरे लगे होने के कारण उच्चाधिकारी भी पूरे कर्मचारियों पर नजर रख सकेंगे।

फतेहाबाद नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक के अनुसार

उच्चाधिकारियों का पत्र मिल चुका है। यहां पर पहले दो कैमरे थे। लेकिन अब करीब 8 कैमरे लगाये जाएंगे। अक्सर शहरवासी कर्मचारियों पर आरोप लगाते रहते है कि समय पर काम नहीं करते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सभी कर्मचारियों पर सीसी कैमरे की निगरानी रहेगी।

chat bot
आपका साथी