जालसाजी से प्लाट नाम कराने पर तहसीलदार समेत 6 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार : बालसमंद रोड स्थित लोहा मंडी निवासी रेणु का प्लाट तहसील दफ्तर में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:50 AM (IST)
जालसाजी से प्लाट नाम कराने पर तहसीलदार समेत 6 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
जालसाजी से प्लाट नाम कराने पर तहसीलदार समेत 6 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार : बालसमंद रोड स्थित लोहा मंडी निवासी रेणु का प्लाट तहसील दफ्तर में धोखाधड़ी से किसी और के नाम स्थानांतरित कर दिया गया। मामला 21 जनवरी 2011 का का है। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में तहसीलदार समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। बालसमंद रोड की लोहा मंडी की रेणु ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि लक्ष्मी मंडी में उनका 93 गज का प्लाट था। मुझे बाद में पता चला कि 21 जनवरी 2011 को किसी और को प्लाट मालिक के तौर पर तहसील दफ्तर में पेश कर प्लाट स्थानांतरित करा लिया गया है। रेणु ने बताया कि मेरे ससुर प्रहलाद राय, जेठ विजय, जेठानी द्रोपदी ने तहसीलदार एसके वर्मा, वकील हरि¨सह और एक अन्य से साज-बाज होकर प्लाट स्थानांतरित करा लिया। रेणु ने बताया कि मुझे बाद में प्लाट हड़पे जाने का पता चला। इस बारे में दोनों पक्षों की कई बार पंचायत हुई। आश्वासन पर आश्वासन मिलते रहे। समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने हारकर मामले की शिकायत कोर्ट कांप्लेक्स चौकी में दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तहसीलदार समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी