देश-प्रदेश के किसानों व आम जनता को प्रताड़ित करने पर तुली है सरकार : कैप्टन अजय

संवाद सहयोगी हांसी जिले के गुंजार गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:54 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:54 AM (IST)
देश-प्रदेश के किसानों व आम जनता को प्रताड़ित करने पर तुली है सरकार : कैप्टन अजय
देश-प्रदेश के किसानों व आम जनता को प्रताड़ित करने पर तुली है सरकार : कैप्टन अजय

संवाद सहयोगी, हांसी : जिले के गुंजार गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कंवारी, धमाना, दायमा, भोजराज, लाडवा, बालावास, सुल्तानपुर, नलवा इत्यादि गांव की पंचायतों ने पूर्व मंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम से पहले पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ पीपल, बड़ व नीम की त्रिवेणी भी लगाई।

समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर यहां और जो भी कार्य बचे हुए हैं उनको पूरा किया जाएगा। यादव ने भाजपा को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद देश व प्रदेश कई वर्ष पीछे चले गए हैं। आज पूरे देश का किसान कृषि के काले कानूनों के विरोध में धरने पर बैठा है और इस मंहगाई के समय में वर्तमान सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार और प्रताड़ना जारी है। डीएपी के 50 किलोग्राम के कट्टे पर 700 रुपये की बढ़ोतरी और एनपीके 50 किलोग्राम के कट्टे पर 615 रूपये तक की बढ़ोतरी किसानों पर एक क्रूर प्रहार है। ऐसे समय में सरकार को चाहिए कि किसानों की आय दोगुनी की जाए और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए लेकिन सरकार किसानों का भला करने की बजाय उनको मंहगाई की दोहरी मार मारने में लगी हुई है। यादव ने सरकार से इस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी राज्यों में रैलियां करने में व्यस्त हैं, वहीं देश व प्रदेश आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं, युवा वर्ग बेरोजगारी को झेल रहे हैं जो नौकरी कर रहे थे उनकी नौकरियां भाजपा सरकार ने गलत तरीके से लॉकडाउन करके छीन ली है। व्यापारी, किसानों का बुरा हाल है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीताराम, हुकम सिंह यादव, राजेश यादव, कृष्ण यादव, शमशेर पूनियां, सुदेश यादव जमावड़ी, ईश्वर जांगडा प्रधान, कार्यक्रम के संयोजक चिरंजन यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी