हिसार में किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत 6-7 अन्य घायल

हिसार में बीएसएफ कैंप के सामने युवा किसानों से भरी ट्रैक्‍टर ट्रॉली में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 26 वर्षीय एक युवा किसान की मौत हो गई। जबकि 6-7 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:45 AM (IST)
हिसार में किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत 6-7 अन्य घायल
हादसे में मृत युवक की पहचान पंजाब के अबोहर जिला के बिशनपुरा गांव निवासी करनी सिंह के रूप में हुई

हिसार, जेएनएन। हिसार में ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के सामने युवा किसानों से भरी ट्रैकटर ट्रॉली में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 26 वर्षीय एक युवा किसान की मौत हो गई। जबकि 6-7 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। वहीं घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर थाना पुलिस से जांच कर्ता हेड कांस्टेबल सूरजमल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.30 बजे के करीब पंजाब के विभिन्न एरिया के युवा किसानों को लेकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने जा रही थी।

इसी दौरान ढंढूर रोड पर बीएसएफ कैंप के सामने तेज गति से एक कैंटर आया और उसने पीछे से टैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि इससे ट्रैक्टर टॉली पलट गई। जिसमें एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6-7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे गए युवक की पहचान पंजाब के अबोहर जिला के बिशनपुरा गांव निवासी करनी सिंह के रूप में हुई है। मृतक व घायलों के बारे में उनके स्वजनों को सूचना दे दी गई।

chat bot
आपका साथी