प्रभातफेरी में कीर्तन से किया संगत को निहाल

मंडी आदमपुर : आदमपुर में गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)
प्रभातफेरी में कीर्तन से किया संगत को निहाल
प्रभातफेरी में कीर्तन से किया संगत को निहाल

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर : आदमपुर में गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गई। साध-संगतों ने गुरुनानक देवजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कीर्तन किया। स्थानीय कलाकारों ने 'नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार' सहित कई कीर्तनों से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और सरपंच प्रीतम सिंह ने साध-संगत को गुरबाणी से प्रेरणा दी कि आज के समय में गुरबाणी ही दुखों से निजात दिला सकती है। सच्चे मन से गुरबाणी का गायन करने से जीवन को सही दिशा मिलती है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से होने वाले समारोह की रूपरेखा भी बताई गई। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरुग्रंथ साहब का दीवान सजाया जाएगा। 24 नवंबर को नगर कीर्तन दोपहर सवा 12 बजे शुरू होगा। इसमें अहरवां की गतका पार्टी प्रदर्शन करेगी। 25 नवम्बर को अटूट लंगर और कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें ऐलनाबाद के रागी जत्था भाई गुरदयाल सिंह और ज्ञानी कृष्ण सिंह शबद-कीर्तन करेंगे।

chat bot
आपका साथी