व्यापार मंडल की टीम का प्रदेश व जिला स्तर पर विस्तार

जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा प्रदेश व्यापारमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:13 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:13 AM (IST)
व्यापार मंडल की टीम का प्रदेश व जिला स्तर पर विस्तार
व्यापार मंडल की टीम का प्रदेश व जिला स्तर पर विस्तार

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा प्रदेश व्यापारमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापारमंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों से बातचीत करके हरियाणा में व्यापारमंडल के प्रदेश, जिला व शहर स्तर पर विस्तार किया। जिसमें प्रदेश उपप्रधान लक्ष्मी नारायण गुप्ता पानीपत, सतीश छिकारा बहादुरगढ़, रमेश रॉयल हिसार, प्रदेश सचिव सुधीर ललित सिरसा, रमेश जिदल करनाल, ओमप्रकाश गुप्ता पलवल, प्रदेश संगठन मंत्री गजानंद सोनी सिरसा, अक्षय मलिक हिसार, प्रदेश प्रचार सचिव सतीश दनौदा, पवन तनेजा सोनीपत, सुशील जैन पिल्लूखेड़ा, प्रदेश सह-सचिव बलवीर शर्मा डिग मंडी, संदीप गांधी अंबाला,हितेश गोयल चंडीगढ़, लीगल डिपार्टमेंट के मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट लालबहादुर खोवाल हिसार, कानूनी सलाहकार वैभव जैन पंचकूला, अंकित गोयल चंडीगढ़, सुंदर रेडू जींद व शीशपाल गुप्ता तरावड़ी व्यापार मंडल प्रधान के अलावा युवा व्यापार मंडल कैथल प्रधान सुमित बंसल, उकलाना प्रधान विनोद मित्तल, सोनीपत प्रधान हिमांशु कक्कड़, टोहाना प्रधान जोनी महता के साथ-साथ युवा प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पंचकूला, प्रदेश युवा प्रवक्ता मुनीष मित्तल पानीपत, युवा प्रदेश प्रचार सचिव रोहित शर्मा पंचकूला, गगन बंसल होड़ल, युवा आईटी सेल प्रमुख नितेश हाण्डा पंचकूला व विशेष आमंत्रित सदस्य विजय बंसल, आशु सिगला पंचकूला, संजीव ओबराय यमुनानगर, सुबोध अटल पिजोर को बनाया गया है।

------------------

5 मार्च को जनजागरण अभियान

बजरंग गर्ग ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी, जीएसटी के तहत टैक्स की दरें अनाप-शनाप होने के कारण देश व प्रदेश में बेतहाशा महंगाई व बेरोजगारी बढ़ने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था बिगड़ने के विरोध में व्यापार मंडल 5 मार्च से प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाएगा। जिसके तहत प्रथम चरण में जिला, शहर व ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन व जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन दिए जाएंगे व 18 अप्रैल 2021 को राज्य स्तरीय भव्य सम्मेलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी