बीएसएफ और हिसार नगर निगम ने चलाया महा पौधारोपण अभियान, बढ़ाई हरियाली

शहर में महा पौधारोपण अभियान चल रहा है। जिसके तहत नगर निगम ने शहर में एक लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा हुआ है। इसी कड़ी में नगर निगम ने गोअभयारण्य से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 01:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 01:28 PM (IST)
बीएसएफ और हिसार नगर निगम ने चलाया महा पौधारोपण अभियान, बढ़ाई हरियाली
हिसार में अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाए जाने का टारगेट रखा है

जागरण संवाददाता, हिसार : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पौधारोपण अभियान चलाया। सिरसा रोड पर गांव ढंढूर के पास बीएसएफ कैंप में सेना के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने छायादार पौधे लगाए। बीएसएफ में हरियाली को बढ़ावा दिया। उधर नगर निगम ने भी रामनगर व मिलगेट के आसपास क्षेत्र में पौधारोपण किया। उन्होंने नगर निगम की ओर से जारी महा पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाया।

----------------

शहर में चल रहा महा पौधारोपण अभियान

शहर में महा पौधारोपण अभियान चल रहा है। जिसके तहत नगर निगम ने शहर में एक लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा हुआ है। इसी कड़ी में नगर निगम ने गोअभयारण्य से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। यह कार्य नगर निगम प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कर रहा है। जिसमें एक दो नहीं बल्कि 5 से अधिक ऐसी संस्थाओं के सदस्य है जो नगर निगम को पौधारोपण अभियान में सहयोग दे रहे है।

--------------

निगम खुद तैयार कर रहा है पौधे

नगर निगम प्रशासन शहर में स्वयं पौधे भी तैयार कर रहा है। ये पौधे ही शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे है। पौधे तैयार करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने आटो मार्केट क्षेत्र की खाली जमीन पर नर्सरी बनाई हुई है। इस नर्सरी में एक दो नहीं बल्कि हजारों की संख्या में पौधे तैयार किए जा रहे है। निगम ने इस नर्सरी से एक लाख पौधे तैयार करने का मौजूदा समय में लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।

----------------------

हरियाली बढ़ाना सबसे बड़ी जरुरत

कोविड-19 दुनिया को हरियाली का महत्व समझा दिया है। आक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 में कई परिवारों ने अपने परिवार के सदस्य खो दिए। ऐसे में भविष्य की जरुरत को ध्यान में देखते हुए प्रत्येक शहरवासी पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने में अपना सहयोग दे और उन पौधों की देखरेख भी करें ताकि वे पेड़ बन सकें।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी