सिरसा में प्रेम विवाह से गुस्‍साए साले व ससुर ने पहले मारी कैंटर से टक्कर, फिर पति-पत्नी पर किया हमला

पीड़ित युवक का कहना है कि उसने मई 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद से ही उसके ससुरालजन उसे धमकियां दे रहे थे। शहर थाना डबवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 10:57 AM (IST)
सिरसा में प्रेम विवाह से गुस्‍साए साले व ससुर ने पहले मारी कैंटर से टक्कर, फिर पति-पत्नी पर किया हमला
सिरसा में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े पर हमला करने का मामला सामने आया है

सिरसा, जेएनएन। डबवाली के वार्ड न. दो निवासी युवक अशोक कुमार ने अपने ससुर व साले पर उसे व उसकी पत्नी पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने मई 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद से ही उसके ससुरालजन उसे धमकियां दे रहे थे। शहर थाना डबवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड दो निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह ईंटों की सप्लाई का काम करता है। वह अपनी पत्नी अमनदीप के साथ स्कूटी पर सवार होकर कचहरी से अपने घर जा रहा था।

रास्ते में सामने से आ रहे कैंटर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। पीड़ित अशोक ने बताया कि उस कैंटर में से उसका ससुर रणजीत सिंह व साला सुखदीप सिंह व एक अन्य व्यक्ति उतरे। उक्त लोगों ने उसे व उसकी पत्नी पर डंडों व लोहे की राड से हमला कर दिया। उसकी पत्नी अपने भाई सुखदीप से बांह छुड़वा कर भाग गइ्र। बाद में साले व ससुर ने उसे ईंटों व राड से पीटा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे कैंटर की तरफ ले गए और कापा निकाल कर कहा कि तूने मेरी लड़की से शादी की, तेरे टुकड़े टुकड़े करके नहर में फेंकेगे।

इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचाकर पंप की तरफ भागा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साले सुखदीप ने उसके गले में से चैन छी ली। जाते समय उसकी स्कूटी में से उसके घर के कागज, मोबाइल व स्कूटी की चाबी ले गए ताकि वह थाने में न पहुंच पाए। पीड़ित अशोक ने बताया कि उसकी शादी बीती 27 मई 2020 को कानूनी तौर पर हुई थी तब से ही उन्हें धमकियां मिल रही थी। इस मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना डबवाली के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित के बयान पर आरोपिताें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी