बहादुरगढ़ के होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर भीड़ देख गेट किया बंद, यात्रियों का हंगामा, कई चोटिल

बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर भगदड़ मच गई। सोमवार होने के चलते काफी भीट जुट गई। मेट्रो पकड़ने के लिए लंबी लाइनें लग गईं। इसे देखते हुए गेट बंद कर दिए गए। कुछ यात्रियों ने जबरन गेट खोल दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:15 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:15 PM (IST)
बहादुरगढ़ के होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर भीड़ देख गेट किया बंद, यात्रियों का हंगामा, कई चोटिल
बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन पर हंगामे के दौरान यात्री के पैर में लगी चोट।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने को शारीरिक दूरी के नियम की पालना यात्रियों पर भारी पड़ रही है। मेट्रो पकड़ने के लिए हर रोज सुबह होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के अलावा शहर के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है। नौकरी पेशा लोगों के अलावा अन्य यात्री भी सुबह दिल्ली जाने के लिए स्टेशनों के बाहर लाइन लगा देते हैं।

सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से सोमवार को सुबह ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ लग गई। यात्रियों की भीड़ को देखकर शारीरिक दूरी के नियम की पालना करने के लिए मेट्रो कर्मियों ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एंट्री गेट बंद कर दिया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। कुछ यात्रियों ने जबरन गेट खोल दिया तो स्टेशन में घुसने के लिए भगदड़ सी मच गई। इस भगदड़ में कई यात्रियों को आंशिक चोटे आई हैं। यात्री सोनू महला ने बताया कि वह हर रोज ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से मेट्रो पकड़ता है। सुबह कार्यालय जाने की जल्दी होती है। मगर यहां पर भीड़ अधिक रहती है। इस भीड़ को काबू करने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो कर्मचारियों की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता। सोमवार को भी भगदड़ मच गई। बार-बार गेट बंद किया गया। इससे परेशानी कम होने की बजाय बढ़ रही है। उन्होंने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जाए।

ऐसे रहा तो नियमित रूप से बंद करेंगे गेटः वशिष्ठ

ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन के प्रभारी भूपेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि यात्रियों को सहयोग करना होगा। हम उनके स्वास्थ्य व सुविधा के लिए ही स्टेशन पर तैनात रहते हैं। मगर यात्रियों को सब्र नहीं है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो नियमित रूप से सुबह पीक आवर्स में स्टेशन के गेट स्थायी तौर पर बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में भलाई इसी में है कि यात्रियों को सब्र रखना होगा और मेट्रो कर्मचारियों का सहयोग करना होगा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी