फतेहाबाद में कोर्ट मैरिज करने से खफा था लड़के का परिवार, लड़की के भाई का अपहरण करने का आरोप

फतेहाबाद में लड़के के स्वजनों पर लड़की के भाई का अपहरण करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपितों के घर पर पुलिस ने रात को छापामार कार्रवाई भी की लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 03:52 PM (IST)
फतेहाबाद में कोर्ट मैरिज करने से खफा था लड़के का परिवार, लड़की के भाई का अपहरण करने का आरोप
कोर्ट मैरिज से खफा लड़के के स्वजनों पर लड़की के भाई का अपहरण करने का आरोप

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : कोर्ट मैरिज से खफा लड़के के स्वजनों पर लड़की के भाई का अपहरण करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपितों के घर पर पुलिस ने रात को छापामार कार्रवाई भी की, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने अब लड़के की मां की शिकायत पर एक नामजद सहित छह अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी छतरियां निवासी राजबाला ने बताया कि उसकी लड़की ने मल्लड़ निवासी जयवीर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। पीड़ित महिला ने बताया कि हमने थाने में लिखकर दे गये कि हमारा लड़की व जयवीर सिंह से कोई वास्ता न रहा है। इसके बावजुद 20 जुलाई की रात 12 बजे के बाद सारे सो रहे थे। इसी दौरान जयवीर का भाई राजकुमार छह अन्य दोस्तों के साथ बाइक व कार में सवार होकर आ गए। महिला ने आरोप लगाया कि घर में उसका बेटा कुलदीप सो रहा था, इसी दौरान उन्होंने आते ही कुलदीप को उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए।

घर में कूलर चलने के कारण उसके बेटे की आवाज नहीं सुनाई दे पाई। लेकिन जब वे गाड़ी लेकर जा रहे थे तो वह भी उठ गई और कार के पीछे भागी भी, लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके बेटे का अपहरण किया गया है और उसकी जान को भी खतरा है। महिला ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों के घर पर गई तो वहां पर कोई नहीं मिला है।

जांच अधिकारी रामजी लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी