Boxer Murder in Rohtak: स्वजनों ने लगाया गोहाना अड्डे पर जाम, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस

रोहतक में सोमवार रात बॉक्सर की हत्या हो गई थी। किशोरी से छेड़छाड़ से रोकने पर कुछ लड़कों ने चाकू घोंप दिए थे। देर रात ही स्वजन एसपी आवास पहुंचे थे। मंगलवार को स्वजनों ने गोहाना अड्डे पर जाम लगा दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:47 PM (IST)
Boxer Murder in Rohtak: स्वजनों ने लगाया गोहाना अड्डे पर जाम, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
भारी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात रही। स्वजनों को समझाने के प्रयास जारी हैं।

रोहतक, जेएनएन। पाड़ा मुहल्ला में सोमवार रात को हुई बॉक्सर की हत्या के मामले में स्वजनों ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे गोहाना अड्डा पर जाम लगा दिया। परिजन मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जाम की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्वजनों को समझाने का प्रयास चल रहा था लेकिन वो गिरफ्तारी के लिए अड़े हुए थे।

तेज कालोनी निवासी कामेश सोमवार रात को अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि तीन-चार लड़के नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। उसने छेड़छाड़ करने से आरोपितों को रोका तो आरोपितों ने उस पर चाकूओं से हमला बोल दिया। बदमाशों ने उसे पेट व सीने पर वार किए, जिससे उसका काफी खून बह गया। बदमाशों ने उस पर तब तक चाकूओं से वार किए, जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। बदमाशों के भागने के बाद आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे पीजीआइ पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर। इस वारदात के बाद आक्रोशित स्वजन रात में ही एसपी आवास पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर बयान देने के लिए राजी किया। स्वजनों के बयान पर ओल्ड सब्जी थना पुलिस ने मुख्य आरोपित राहुल व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अभिनय की दुनिया में जाना चाहता था कामेश

कामेश महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में होटल मैनेजमेंट का छात्र था। वह राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में भी अपना दमखम दिखा चुका था। कामेश मॉडलिंग से जुड़कर अभिनय की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहता था। स्वजनों के अनुसार, कामेश अकसर कहता था कि वह एक दिन अभिनय की दुनिया में रोहतक का नाम करेगा। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी