बुक आफ रिकार्डस लंदन ने हिसार की डा. कीर्ति को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय भारत रत्न काव्य संकलन पुस्तक में डा. कीर्ति ने हासिल की उपलब्धि।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:36 AM (IST)
बुक आफ रिकार्डस लंदन ने हिसार की डा. कीर्ति को किया सम्मानित
बुक आफ रिकार्डस लंदन ने हिसार की डा. कीर्ति को किया सम्मानित

फोटो : 53

जागरण संवाददाता, हिसार : अंतरराष्ट्रीय भारत रत्न काव्य संकलन पुस्तक में डा. कीर्ति गोयल को स्थान मिला। उनकी रचना के लिए उन्हें व‌र्ल्ड बुक आफ रिकार्डस लंदन ने सम्मानित किया है। हिसार के रामपुरा मोहल्ला निवासी डा. कीर्ति गोयल द्वारा भारत रत्न अवार्डी प्रो. सीएनआर राव के ऊपर लिखित अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन के अवसर पर वर्ड बुक आफ रिकार्ड लंदन में प्रो. सीएनआर राव पर अपना शोध करते हुए अपना काव्य प्रबंध भेजा था, जिसे संस्था द्वारा स्वीकृत कर प्रकाशित किया गया।

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की पूर्व सहायक प्रोफेसर डा. कीर्ति गोयल अपना नाम वर्ड बुक आफ रिकार्ड लंदन में अंकित कर चुकी हैं। लंदन के संगठन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ड बुक आफ रिकार्डस लंदन में अंकित भारत रत्न काव्य माला में देश विदेश के बड़े-बड़े 48 शोधकर्ताओं एवं रचनाकारों ने भाग लिया और सभी ने ऐसे महापुरुषों पर शोध किया। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत रत्न प्राप्त किया है। डा. कीर्ति गोयल ने बताया कि इस संकलन को कृषि विज्ञान केंद्र करनाल तथा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में सहायक वैज्ञानिक डा विजय कुमार कौशिक ने संपादित किया है। विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को एक दशक से भी अधिक समय तक पढ़ाने का अनुभव रखने वाली डा. कीर्ति गोयल संचार प्रबंधन एवं तकनीकी में डाक्टरेट हैं। उनके अनेक शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। पिछले 23 सालों में लगभग हर बड़े स्टेज पर मंच संचालन बेहद कुशलता से किया है और अब प्रोफेशनल ट्रेनिग, लेखन, रंगमंच में निरंतर सक्रिय होने के साथ-साथ डा. कीर्ति गोयल पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर के रूप में उन विद्यार्थियों एवं उम्मीदवारों को नि:शुल्क व्यक्तित्व विकास एवं साफ्ट स्किल्स में पारंगत करती हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है। प्रभावी ढंग से संवाद, समायोजन करने की क्षमता, आत्म विश्वास और नैतिकता का विकास, सकारात्मक विचार के साथ ²ढ़ इच्छा शक्ति जैसे गुणों का विकास व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने में सहायक होते हैं और डा. कीर्ति गोयल इसी दिशा में प्रयासरत हैं

chat bot
आपका साथी