गंगवा में ब्लड ग्रुप टेस्टिग व जागरूकता अभियान चलाया

फ्रेश ब्लड हिसार समिति द्वारा श्रीजी एजुकेशन वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट भिवानी के सहयोग से गांव गंगवा में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया और रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 05:19 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 05:19 AM (IST)
गंगवा में ब्लड ग्रुप टेस्टिग व जागरूकता अभियान चलाया
गंगवा में ब्लड ग्रुप टेस्टिग व जागरूकता अभियान चलाया

जागरण संवाददाता, हिसार : फ्रेश ब्लड हिसार समिति द्वारा श्रीजी एजुकेशन वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट भिवानी के सहयोग से गांव गंगवा में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया और रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। फ्रेश ब्लड हिसार समिति के संस्थापक मनोज टाक माही ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी हो, इसलिए हर रविवार को अलग अलग गांवों कस्बों में रक्तदान जांच कैंप लगाए जाएंगे व लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव सुरेन्द्र डाबड़ा, जिला पार्षद कृष्ण गंगवा, भगवाना सरपंच, निहाल सिंह, सुरेन्द्र टाक, सुरेश पंघाल, अजय बिश्नोई, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, मांगेराम लीलस, विकास टाक, रमेश कुमार, संजीत सिंह, मनजीत, सन्दीप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी