Black Fungus: फतेहाबाद में मिली ब्लैक फंगस आशंकित महिला, 10 दिनों से है कोरोना पॉजिटिव

महिला के चेहरे पर काले रंग के धब्बे आंखों लाल हो रही है। जिससे प्राथमिक दृष्टि से यह मामला ब्लैक फंगस का माना जा रहा है। फतेहाबाद जिले में इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में महिला को रोहतक रेफर कर दिया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 03:13 PM (IST)
Black Fungus: फतेहाबाद में मिली ब्लैक फंगस आशंकित महिला, 10 दिनों से है कोरोना पॉजिटिव
डॉक्‍टरों के अनुसार दवाइयों की अधिक डोज लेने के कारण ब्‍लैक फंगस बीमारी फेल रही है

फतेहाबाद, जेएनएन। कोरोना के साथ साथ अब ब्‍लैक फंगस भी चिंता का विषय बन गया है। फतेहाबाद जिले में पहले ही कोरोना वायरस रूकने का नाम नहीं ले रहा है और अब नई बीमारी ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। देर रात को नागरिक अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती 45 वर्षीय महिला में यह लक्षण नजर आया है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया है कि यह ब्लैक फंगस की बीमारी है। जिससे स्थानीय डाक्टरों व मरीजों में भी हड़कंप मच गया है। जिले में इस तरह की बीमारी का यह पहला मामला है।

महिला के चेहरे पर काले रंग के धब्बे, आंखों लाल हो रही है। जिससे प्राथमिक दृष्टि से यह मामला ब्लैक फंगस का माना जा रहा है। फतेहाबाद जिले में इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में महिला को रोहतक रेफर कर दिया गया है। रोहतक में इस तरह की बीमारी का पहले भी इलाज हो चुका है। ऐसे में पीड़ित महिला के स्वजनों को भरोसा है कि वहां पर इलाज हो सकता है। जिले में पहला मामला होने के कारण यह वायरस की तरह फैल रहा है या नहीं इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। लेकिन एतिहायत के तौर पर महिला को लक्षण मिलते ही अगले कमरे में इलाज शुरूकर दिया गया था।

अब जाने क्या है ब्लैक फंगस

कोरोना मरीजों में फंगस इन्फेक्शन जिसे 'ब्लैक फंगल इन्फेक्शन' कहा जा रहा है। यह इंफेक्शन तेजी फैलता है और पीड़ितों की आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके अलावा कुछ अंग काम करना भी बंद कर सकते हैं। चिकित्सकों का मामना है कि पूरे शरीर में लाल रंग के निशान हो जाते है और मुंह पर काले रंग के धब्बे हो जाते है। अगर समय रहते अगर आपरेशन हो तो शरीर के कुछ अंगों को बचाया जा सकता है। अगर इलाज ना हो तो मरीज की मौत भी हो सकती है।

ब्लैक फंगस रोग होने के ये है कारण

ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ने के तीन प्रमुख कारण हैं। कोरोना, डायबिटीज और स्टेरॉयड का ज्यादा इस्तेमाल किया जाना। किसी को कोरोना हो जाए, साथ में दूसरी बीमारियां पहले से हों तो उसकी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। बाहरी इंफेक्शन से शरीर मुक़ाबला नहीं कर पाता। इससे यह बीमारी ज्यादा होने की संभावना है। डायबिटीज के मरीजों को ऐसी दवाएं दी जाती हैं, जिनसे इम्यूनिटी कम हो जाती है। इसके अलावा स्टोरॉयड की अधिकता के कारण यह रोग आने का मुख्य कारण माना गया है।

---महिला के अंदर ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आए है। महिला के चेहरे पर काले रंग के दब्बे हो गए है। वहीं आंखों में पानी बह रहा है वहीं आंखें लाल हो रही है। ब्लैक फंगस के ही लक्षण है। हमारे पास इलाज की सुविधा नहीं है। ऐसे में महिला को राेहतक रेफर कर दिया गया है।

डा. राजेश चौधरी, एसएमओ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी