अ‍भय चौटाला के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता पवन बैनीवाल ने पार्टी छोड़ किसानों काे दिया समर्थन

अभय चाैटाला के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता पवन बैनीवाल ने कहा कि पिछले कई महीनों से भाजपा में घुटन महसूस कर रहा थे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर पार्टी हाईकमान से सकारात्मक समाधान करने का अनेक बार आग्रह किया गया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:57 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:24 PM (IST)
अ‍भय चौटाला के खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता पवन बैनीवाल ने पार्टी छोड़ किसानों काे दिया समर्थन
बीजेपी छोड़कर किसानों का समर्थन करने पहुंचे नेता पवन बैनीवाल

सिरसा, जेएनएन। हरियाणा विकास बीज निगम के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता पवन बैनीवाल ने मंगलवार को भाजपा पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। सिरसा में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में किसान पक्का मोर्चा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने किसानों का समर्थन करने की बात कही। उनके साथ पंचायत समिति के निवर्तमान चेयरमैन विरेंद्र साहु व अन्य समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की। भाजपा छोड़ने पर किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा व अन्य किसानों ने सम्मानित किया।

घुटन महसूस कर रहा था : बैनीवाल

पवन बैनीवाल ने कहा कि पिछले कई महीनों से भाजपा में घुटन महसूस कर रहा था। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने की कोई मांग रखी गई। मगर अभी तक कोई मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर पार्टी हाईकमान से सकारात्मक समाधान करने का अनेक बार आग्रह किया गया। पार्टी कीे ओर से हर बार आश्वासन दिया गया। लेकिन ऐसा सुनने में आया कि पार्टी किसानों आंदोलन को कुचलने के लिए दमनकारी नीति अपनाने की तैयारी की जा रही है।

किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिए जा रहे धरना प्रदर्शनों और आंदोलन को कुचलने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से यह अपेक्षा की जा रही थी कि वे तीन कृषि कानूनों के बारे में किसानों को अवगत करवाए। मगर यह कृषि कानून मेरे खुद के भी समझ में नहीं आये। फिर किसानों को कैसे समझा सकता हूं। मैं स्वय किसान को बेटा हूं। किसानों से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है।

भाजपा में दो बार टिकट मिली, दोनो बार हारे

इनेलो नेता पवन बैनीवाल वर्ष 2014 में इनेलो पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। पवन बैनीवाल बैनीवाल ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा के प्रत्याशी रहकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के सामने चुनाव लड़ा। वर्ष 2014 व 2019 में हुए चुनाव में हार गये।

chat bot
आपका साथी