तिरूपति बाला जी रसोई के सहयोग से भाजपा ने शुरू किया भोजन वितरण अभियान

जागरण संवाददाता हिसार भारतीय जनता पार्टी ने जिले के नागरिक अस्पताल में आए कोरोना मरीजो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:22 PM (IST)
तिरूपति बाला जी रसोई के सहयोग से भाजपा ने शुरू किया भोजन वितरण अभियान
तिरूपति बाला जी रसोई के सहयोग से भाजपा ने शुरू किया भोजन वितरण अभियान

जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी ने जिले के नागरिक अस्पताल में आए कोरोना मरीजों व उनके परिजनों को खाना पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देंगे। भाजपा ने सामान्य अस्पताल में भोजन सेवा कर रही तिरूपति श्री तिरूपति बालाजी रसोई को सहयोग करके यह अभियान चलाया है।

कोविड-19 सेवा रसोई भाजपा के माध्यम से मरीजों व उनके जरूरतमंद परिजनों को खाना पहुंचाने की यह मुहिम शुरू की है और जिला मंत्री संजीव रेवड़ी को इसका संयोजक व कृष्ण खटाणा को सह संयोजक बनाया गया है। इस सेवा कार्य में जिला के अलग-अलग कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई गई है, जो सामान एकत्रित करके रसोई के काम में अपना सहयोग देंगे। रसोई के विधिवत रूप से शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र, वीरचक्र, विधायक डा. कमल गुप्ता व हिसार के मेयर गौतम सरदाना ने रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा भाव से कार्य करें और मरीजों व उनके परिजनों को यह महसूस न होने दें कि वे घर से बाहर है या बीमार है। इस अवसर पर जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, प्रवीण पोपली, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, देवेन्द्र शर्मा देव, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, आईटी सैल के प्रभारी विजय नागपाल, कार्यालय प्रमुख हेमंत शर्मा, सिटी मंडल अध्यक्ष विकास जैन व सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी