भाजपा हिसार अर्बन मंडल की कार्यकारिणी घोषित

जागरण संवाददाता हिसार भारतीय जनता पार्टी के हिसार अर्बन मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र राघव ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:16 PM (IST)
भाजपा हिसार अर्बन मंडल की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा हिसार अर्बन मंडल की कार्यकारिणी घोषित

जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी के हिसार अर्बन मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र राघव ने मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र, विधायक डा. कमल गुप्ता व महामंत्री प्रवीण पोपली स. विचार-विमर्श के बाद घोषित कार्यकारिणी में चार उप प्रधान, दो महासचिव व पांच सचिव बनाए गए हैं। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि अर्बन मंडल की कार्यकारिणी में सुशील बुड़ाकिया, वीरेंदर सोनी, स. हरजीत सिंह व दीक्षा गर्ग को उप प्रधान, सुशील वधवा व एडवोकेट अमृत सागर शर्मा को महासचिव बनाया गया है। इसी तरह भरत सिंह, भीमसिंह तंवर, रेनू खंडेलवाल, गुलशन वधवा व सुमित मुंजाल को सचिव, आरके आहुजा को खजांची, ऋषि गोयल को मीडिया प्रभारी व राजेश सिघल को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष कै. भूपेंद्र वीरचक्र, विधायक डा. कमल गुप्ता, महामंत्री प्रवीण पोपली एवं मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र राघव का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी