हरियाणा में पूर्वांचल वोट बैंक पर भाजपा की नजर, हिसार के सुजीत कुमार को दी साधने की जिम्मेदारी

हरियाणा में भाजपा की नजर पूर्वांचल वोट बैंक पर है। हिसार के कद्दावर नेता सुजीत कुमार को इस वोट बैंक को साधने का जिम्मा सौंपा गया है। हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता सहित चार नेताओं को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:53 PM (IST)
हरियाणा में पूर्वांचल वोट बैंक पर भाजपा की नजर, हिसार के सुजीत कुमार को दी साधने की जिम्मेदारी
इस जिम्मेदारी से सुजीत कुमार का कद और बढ़ गया है।

हिसार, जेएनएन। पूर्व भाजपा महामंत्री सुजीत कुमार का कद भाजपा में और बढ़ गया है। सुजीत कुमार को टीम धनखड़ में जगह मिली है। उन्हें पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। प्रदेश में पूर्वांचल वोटों को साधने की दृष्टि से सुजीत कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर पूर्वांचल वोट बैंक निर्णायक स्थिति में है। ऐसे में सुजीत कुमार को यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है क्योंकि उनकी पूर्वांचल के लोगों में अच्छी पकड़ है। सुजीत कुमार खुद पूर्वांचल से आते हैं। मगर हरियाणा अब उनकी कर्मभूमि है। सुजीत कुमार ने अपनी नियुक्त पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी ने उनको जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसको बाखूबी निभाएंगे।

डॉ. कमल गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा हिसार से डॉ. कमल गुप्ता को प्रदेश में आपदा राहत एवं सहयोग विभाग का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा प्रवीण जैन को दस्तावेजीकरण प्रमुख और कर्ण सिंह रानौलिया को स्वच्छता अभियान का प्रमुख बनाया गया है। सुजीत कुमार को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने से पूर्वांचल के लोगों में उत्साह है। शाम को जैसे ही उनके नाम की सूची भाजपा ने जारी की तो समर्थकों के फोन आना शुरू हो गए। समर्थकों में इतना उत्साह है कि शनिवार को सुजीत कुमार को नागरिक अभिनंदन भी करेंगे।

ऐसे बढ़ता गया सुजीत कुमार का कद

2002 में पहली बार हिसार में भाजपा ने सुजीत कुमार को अर्बन मंडल के उपाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी दी। इसके बाद 2003 में जिला उपाध्यक्ष, 2004 में मीडिया प्रमुख, 2004 से 2006 तक प्रदेश कार्यकारी मीडिया प्रमुख, 2006 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, 2008 से 2010 तक प्रदेश कोषाध्यक्ष, 2010 से 2011 तक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, 2011 से 2012 तक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, 2013 के बाद भाजपा महामंत्री का जिम्मा संभाला।  

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी