भाजपा ने पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह सचिव सहित एक कोषाध्यक्ष बनाया

जागरण संवाददाता हिसार भारतीय जनता पार्टी के सिटी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने मंडल की कार्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:29 AM (IST)
भाजपा ने पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह सचिव सहित एक कोषाध्यक्ष बनाया
भाजपा ने पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह सचिव सहित एक कोषाध्यक्ष बनाया

जागरण संवाददाता, हिसार : भारतीय जनता पार्टी के सिटी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जिला प्रभारी ओमप्रकाश पहल एवं जिला प्रधान कै. भूपेंद्र, वीरचक्र से विचार-विमर्श के पश्चात घोषित की गई इस कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी व एक आइटी प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने पदों के अनुसार कार्य करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने व अधिक से अधिक जनता को पार्टी से जोड़ने की अपेक्षा की गई है। नवगठित कार्यकारिणी में पूनम राजपाल, भीमसेन अग्रवाल, मनोज खटाना, ओमप्रकाश दुग्गल व नरेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह दीपक अग्रवाल व गगन शर्मा को महामंत्री, बालकृष्ण गर्ग, जेडी मेहता, उमेश मारवाड़ी, राखी चौहान, जितेन्द्र सैनी व बीएन वर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में मोहित गोयल को कोषाध्यक्ष, सूर्य गोयल को मीडिया प्रभारी व नितिन बिदल को आइटी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, प्रवीण पोपली, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, जिला मंत्री कृष्ण खटाना, देवेन्द्र शर्मा देव, विधानसभा संयोजक रामचन्द्र गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल, कुसुम, पार्टी नेता रतन सिंह सैनी, सुरेन्द्र सिंह सैनी, जिला पार्षद अरूण दत्त शर्मा, नरेश नैन, राजकुमार सलूजा, रंजीव राजपाल, सतीश मेहता व कार्यालय प्रमुख हेमंत शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी