खिलाड़ियों, संतों व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला संयोजक

खिलाड़ियों संतों व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला पदाधिकारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:47 PM (IST)
खिलाड़ियों, संतों व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला संयोजक
खिलाड़ियों, संतों व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला संयोजक

जागरण संवाददाता, हिसार : खिलाड़ियों, संतों व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भाजपा ने जिला संयोजक नियुक्त किए हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इनमें जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी को आपदा, कपूर सिंह बेनीवाल को अन्न वितरण, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी को चिकित्सा, डा. सुरेश जाखड़ को वैक्सीनेशन, रणधीर सिंह धीरू को बूथ संयोजक बनाया गया। प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग को अपनी टीम बनाकर टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ-साथ जिला भर में गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का मान-सम्मान करने के लिए ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर मालवाल को संयोजक बनाया गया जबकि संतों के डेरों पर जाकर संतों का मान-सम्मान करने के लिए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा पांचाल को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। सभी जिला संयोजक अपनी टीम गठित करके लगाई गई ड्यूटियों अनुसार बूथ स्तर तक काम करेंगे।

सैनिक की तरह काम करेंगे भाजपाई : ग्रोवर

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व अग्रणी तौर पर निभा रहा है। ऐसे में हर कार्यकर्ता कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने में अपना सहयोग देते हुए एक सैनिक की भांति काम करें। मनीष ग्रोवर ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जता रहे हैं, उधर सरकार भी इस लहर को रोकने, अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करवाने, मास्क व अन्य सावधानियों पर जोर दे रही है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेवारी है कि वे इसे हल्के में न लें और एक सैनिक की भांति अपनी भूमिका अदा करें।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में उपरोक्त के अलावा महामंत्री प्रवीण पोपली व एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, विस्तारक सत्यव्रत बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष अजय सिधु, अशोक कन्नोजिया, व कृष्ण बिश्नोई, जिला मंत्री कृष्ण खटाना, देवेन्द्र शर्मा देव, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सह प्रभारी मनोज रहेजा, कार्यालय प्रमुख हेमंत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशीष जोशी व किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत ख्यालिया सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी