अग्रविभूति स्मारक में मनाई स्व. अशोक सिघल की जयंती

संवाद सहयोगी अग्रोहा राम मंदिर निर्माण के अगुआ रहे विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST)
अग्रविभूति स्मारक में मनाई स्व. अशोक सिघल की जयंती
अग्रविभूति स्मारक में मनाई स्व. अशोक सिघल की जयंती

संवाद सहयोगी अग्रोहा : राम मंदिर निर्माण के अगुआ रहे विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिघल की जयंती पर अग्रोहा शक्तिपीठ अग्रविभूति स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि राम मंदिर के पुरोधा स्वर्गीय अशोक सिघल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर स्मारक में धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामचरित मानस पाठ के साथ महाराजा अग्रसेन के भजनों द्वारा गुणगान किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय संगठन मंत्री पवन गर्ग, सुभाष मित्तल, ओमप्रकाश, राजेश, सुभाष भांभू, मुकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी