शराब तस्करी मामले में बिहार पुलिस ने चरखी दादरी से युवक को किया गिरफ्तार, एक हफ्ते में आधा दर्जन धरे

चरखी दादरी में बिहार पुलिस की कार्रवाई। कासनी के युवक को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया। बताया कि जिस वाहन का प्रयोग शराब तस्करी में किया गया वह इसी युवक के नाम पर है। पुलिस उसे बिहार ले गई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:58 PM (IST)
शराब तस्करी मामले में बिहार पुलिस ने चरखी दादरी से युवक को किया गिरफ्तार, एक हफ्ते में आधा दर्जन धरे
बिहार पुलिस एक हफ्ते में हरियाणा में 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई तथा छपरा पुलिस ने शराब तस्करी मामले में दादरी जिले के गांव कासनी निवासी मोहित कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार को गिरफ्तार करने के बाद बिहार पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि गांव कासनी निवासी मोहित कुमार पिछले कुछ वर्षों से परिवार सहित महेंद्रगढ़ जिले में रहता था। जबकि उसके पिता गांव कासनी में ही रहते हैं। थोड़े-थोड़े समय के अंतराल के बाद वह गांव में आता रहता है। रविवार को उसे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया ये भी जा रहा है कि बिहार पुलिस द्वारा कुछ समय पहले एक गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें कुछ सामान भरा हुआ था। यह गाड़ी गांव कासनी निवासी मोहित कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी गाड़ी के संबंध में पूछताछ के लिए बिहार पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस द्वारा शराब तस्करी के मामले में पिछले एक सप्ताह के दौरान हरियाणा से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बिहार पुलिस कर रही है जांच : एसएचओ

वहीं बौंद कलां थाना प्रभारी कप्तान सिंह का कहना है कि शराब के मामले में बिहार पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार किया है। लेकिन बिहार पुलिस ने उसे कब गिरफ्तार किया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच बिहार पुलिस द्वारा ही की जा रही है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी