झज्‍जर में भूपेंद्र हुड्डा बोले- विधानसभा में चेहरे होंगे बेनकाब, टूट जाएगी प्रदेश की गठबंधन सरकार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कृषि कानूनों का संशोधन हल नहीं है। कानून रद होना ही एकमात्र समाधान है। कांग्रेस की सरकार बनते ही कृषि कानून रद किए जाएंगे। जनता को यह पता चलेगा कौन उनके हक में खड़ा है और कौन सिर्फ सत्ता सुख पाने की लालसा रखता है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 06:38 PM (IST)
झज्‍जर में भूपेंद्र हुड्डा बोले- विधानसभा में चेहरे होंगे बेनकाब, टूट जाएगी प्रदेश की गठबंधन सरकार
पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल के निवास स्थान पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

झज्जर, जेएनएन। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुताबिक कृषि कानूनों का संशोधन हल नहीं है। कानून रद होना ही एकमात्र समाधान है। कांग्रेस की सरकार बनते ही कृषि कानून रद किए जाएंगे। पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल के निवास स्थान पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कई चेहरे बेनकाब होंगे।

दरअसल, प्रदेश की जनता को यह पता चलेगा कि कौन उनके हक में खड़ा है और कौन सिर्फ सत्ता सुख पाने की लालसा रखता है। मौजूदा हालात को देखें तो सूबे की सरकार आने वाले समय में अपने ही वजन से टूट जाएगी। हुड्डा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़कों पर बैठा किसान अपनी जायज मांगों को उठा रहा है। वे किसानों की हर जायज मांग के समर्थन में है। जबकि, सरकार एसवाईएल के नाम पर ध्यान भटकाना चाह रही है।

भाजपा के जनता को जागरूक किए जाने का अभियान चलाए जाने के बयान यह दर्शातें है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। आज प्रदेश के कमजोर नेतृत्व की वजह से हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी में टॉप पर है। महंगाई और बढ़ते हुए अपराध की वजह से आम जनता को राहत नहीं मिल पा रही। नौकरियां देने की बजाय सरकारी नौकरियों पर सेवाएं दे रहे लोगों को सरकार हटा रही है। जो कि गंभीर चिंता का विषय है।

chat bot
आपका साथी