Bhiwani Loot: पिस्तौल के बल पर 5 बदमाशों ने कंबाइन गाड़ी को लूटा, ऐसे दिया घटना को अंजाम

भिवानी में पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। गांव तिगड़ाना से पांच हथियारबंद बदमाशों ने स्कारपियो व बाइक अड़ा कर कंबाइन गाड़ी को लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:44 AM (IST)
Bhiwani Loot: पिस्तौल के बल पर 5 बदमाशों ने कंबाइन गाड़ी को लूटा, ऐसे दिया घटना को अंजाम
भिवानी में 5 बदमाशों ने कंबाइन गाड़ी को लूटा।

जागरण संवाददाता, भिवानी। पंजाब से भिवानी के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाई जा रही कंबाइन को गांव तिगड़ाना से पांच हथियारबंद बदमाशों ने स्कारपियो व बाइक अड़ा कर लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने चालक कुलदीप को बंधक बना लिया। उसे गांव मकड़ोली टाउन प्लाजा अपरोच रोड पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। बदमाश पिस्तौल दिखा कर कंबाइन लेकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने कंबाइन मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है।

हारवेस्टर कंबाइन का आर्डर डिलीवर 

साउथ सिटी लुधियाना निवासी संजीव ने बताया कि उसकी मानकू अग्रो टच के नाम से प्राइवेट कंपनी है। उसने बताया कि मध्यप्रदेश के बारखड़ जिला बैतुल मध्यप्रदेश निवासी वंदना धामत्री से हारवेस्टर कंबाइन का आर्डर मिला मिला था। यह कंबाइन लेकर एक सितंबर 2021 से चालक गांव रेतगढ़ जिला संगरूर पंजाब निवासी कुलदीप सिंह व गांव रहनवाली जिला फतेहाबाद ( हरियाणा ) निवासी गुरुविंद्र सिंह को कम्बाइन पर बतौर ड्राइवर भेज कर 6 सितंबर 2021 को मंकू एग्रो टैक प्राइवेट लिमिटेड समाना जिला पटियाला ( पंजाब ) से गांव बैतुल मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया था।

टोहाना जिला फतेहाबाद निवासी गुरमित ने फोन पर कांफ्रेंस काल कर चालक कुलदीप से बात करवाई। उसने बताया कि वीरवार रात को वह गांव तिगड़ाना पहुंचा। वहां पर पांच-छह व्यक्तियों ने उसकी कंबाइन के आगे स्कारपियो व बाइक लगा कर रोक लिया। उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसकी कंबाइन लेकर फरार हो गए। उसे बंधक बनाए रखा। गांव मकड़ोली टाउन प्लाजा पर छोड़कर फरार हो गए। 

आरोपितों की तलाश शुरू

चालक ने बताया कि बदमाश उससे दो मोबाइल फोन व जेब से पैसों का पर्स भी लूट ले गए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस को आरोपितों का सुराग नहीं लग पाया है।

chat bot
आपका साथी