भिवानी के पर्वतारोही को सात साल से मदद की आस, आर्थिक सहायता के लिए सरकार से लगाई गुहार

भिवानी के पर्वतारोही हरिओम सिलवाल 2014 से हरियाणा और भारत सरकार से आर्थिक सहायता के लिए फरियाद कर रहे है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं दी गई ह ै।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 03:18 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 03:18 PM (IST)
भिवानी के पर्वतारोही को सात साल से मदद की आस, आर्थिक सहायता के लिए सरकार से लगाई गुहार
भिवानी के रेस्क्यूअर हैं हरिओम सिलवाल ने सरकार से लगाई आर्थिक मदद की गुहार।

जागरण संवाददाता, भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी के रेस्क्यूअर हैं हरिओम सिलवाल। वर्ष 2014 से ये हरियाणा और भारत सरकार से आर्थिक सहायता के लिए फरियाद कर रहे संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। अभी तक उनको आर्थिक सहायता नहीं मिली है। हरिओम कहते हैं कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। वर्ष 2004 से रेस्क्यू का कोर्स कर चुके पर्वतारोही हरिओम सिलवाल वर्ष 2014 से लेकर अब तक हरियाणा सरकार के पर्यटन मंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक माउंट एवरेस्ट पर जाने के लिए आर्थिक सहायता मांग पर आज तक उनकी सुध नहीं ली गई। इनके नाम अब तक पर्वतारोहण में अनेक उपलब्धियां हैं। 

ये उपलब्धियां हैं हरिओम के नाम

* वर्ष 2012 में नेपाल की पहाड़ी आइसलैंड, चुल्लू पूर्व एवं चुल्लू पश्चिम की पहाड़ी पर चढ़ चुके हैं। 

* वर्ष 2007 में 16 जुलाई से सात अगस्त तक राष्ट्रीय एकता के लिए श्रीनगर से कन्याकुमारी साइकिल यात्रा निकाल चुके हैं। 

* वर्ष 2007 में 29 नवंबर से 15 दिसंब तक पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल्ली इंडिया गेट से काठमांडू नेपाल और वापसी तक साइकिल यात्रा निकाली। 

* वर्ष 2008 में 14 फरवरी से 14 मार्च तक पर्यावरण संरक्षण के लिए भिवानी से भूटान तक और वापसी तक साइकिल यात्रा निकाली। 

हरिओम यहां पर आर्थिक सहायता के लिए लगा चुके गुहार

पर्वतारोही हरिओम वर्ष 2014 से 17 तक माउंट एवरेस्ट पर जाने के लिए आर्थिक सहायता के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को दो-दो बार, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, खेल मंत्री को एक-एक बार, भारतीय पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली में दो बार, मुख्यमंत्री हरियाणा को पांच बार, पर्यटन मंत्री हरियाणा को दो बार, खेल मंत्री हरियाणा को दो बार फरियाद कर चुके हैं। 

वर्ष 2017 से 21 तक अनेकों बार मंत्री, सांसदों तक ने लिखा पर हालात जस के तस

बतौर हरिओम वर्ष 2017 से 21 तक भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले केंद्रीय खेल मंत्री को एक बार, मुख्यमंत्री हरियाणा को दो बार पत्र भेज चुके हैं। तत्कालीन पर्यटन मंत्री हरियाणा रामबिलास शर्मा मुख्यमंत्री को एक बार, विधायक भिवानी घनश्याम सर्राफ भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके। भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह भी मुख्यमंत्री को इस बारे मेंं पत्र लिख चुके हैं। रोहतक लोकसभा सांसद डा. अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री खेल मंत्री, राज्यपाल हरियाणा, मुख्यमंत्री हरियाणा को भी सिफारिश पत्र भेज चुके हैं। 

आर्थिक सहायता प्रदान करवाएगी सरकार

मात्र बेसिक एडवांस पर्वतारोह कोर्स करने वालों को माउंट एवरेस्ट पर जाने के लिए भारत सरकार, हरियाणा सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वहां से आने के बाद लाखों रुपये इनाम देती है। चोटी फतह नहीं होने पर भी लाखों रुपये इनाम स्वरूप दिए जाते हैं। जबकि बेसिक एडवांस एवं आपातकाल में पर्वतारोहियों को परेशानी होने पर सहायता करने वाले सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स करने वाले हरिओम सिलवाल माउंट एवरेस्ट आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर चुके हैं। वह कहते हैं कि सरकार उनकी भी सुध ले।

chat bot
आपका साथी