शहीद-ए-आजम की जयंती पर भगत सिंह संगठन ने किया पौधारोपण

फोटो कैप्शन 4 हांसी संवाद सहयोगी हांसी शहीद भगत सिंह संगठन के प्रधान सरदार कृष्ण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:53 AM (IST)
शहीद-ए-आजम की जयंती पर भगत सिंह संगठन ने किया पौधारोपण
शहीद-ए-आजम की जयंती पर भगत सिंह संगठन ने किया पौधारोपण

फोटो कैप्शन: 4: हांसी:

संवाद सहयोगी, हांसी : शहीद भगत सिंह संगठन के प्रधान सरदार कृष्ण ऐलावादी के नेतृत्व में स्थानीय मॉडल टाऊन पार्क में शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पौधारोपण करके मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कृष्ण हांडा ने शिरकत की। किशोरी नागपाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए व ज्योत प्रज्वलित राजू अरोड़ा ने की। युवा प्रधान गगनदीप सिंह ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान मिथुन बंसल ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि शहीदों की जयंती पर सरकारी छुट्टी ना करके सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में ही उनकी जयंती मनाई जाए ताकि आमजन को पता लगे कि हमारे शहीदों ने हमारे लिए किस प्रकार कुर्बानियां दी हैं। इस अवसर पर रामकुमार सैनी, मा. रामअवतार, रमेश सेठी, भारत सैनी, भीमसैन, राजेश चौपड़ा, स. हरिद्र पाल सिंह, पाल पेंटर, भीम सैनी, अखिल अरोड़ा, सतीश आर्य, अजय भारद्वाज, सुभाष कटारिया आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी