पेंटिग प्रतियोगिता में हुनर दिखाने को हो जाएं तैयार, आज शाम 5 बजे तक भेजें

जागरण संवाददाता हिसार दैनिक जागरण की ओर से 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:12 AM (IST)
पेंटिग प्रतियोगिता में हुनर दिखाने को हो जाएं तैयार, आज शाम 5 बजे तक भेजें
पेंटिग प्रतियोगिता में हुनर दिखाने को हो जाएं तैयार, आज शाम 5 बजे तक भेजें

जागरण संवाददाता, हिसार : दैनिक जागरण की ओर से 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पेंटिग एक दिन पहले 10 जुलाई शुक्रवार को शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं। पेंटिग को दैनिक जागरण के वाट्सएप नंबर 7206039399 पर भेजना है। चुनिदा 10 पेंटिग को अखबार में नाम सहित प्रकाशित किया जाएगा। पेंटिग भेजने के दौरान अपना नाम और पूरा पता अवश्य लिखें। बढ़ती जनसंख्या देश के सामने एक चुनौती है। जनसंख्या के मामले में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। ऐसे में पेंटिग के जरिये समाज में एक संदेश बच्चे दे सकते हैं। पेंटिग के जरिये विद्यार्थी मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। उनके कला की भावना जागृत होती है। अनलॉक टू में जहां सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी