किसानों को नहीं मिल पा रहीं मूलभूत सुविधाएं

संवाद सहयोगी, हिसार : हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 06:18 PM (IST)
किसानों को नहीं मिल पा रहीं मूलभूत सुविधाएं
किसानों को नहीं मिल पा रहीं मूलभूत सुविधाएं

संवाद सहयोगी, हिसार : हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की मांगों व समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बन चुकी है। कहने को तो केंद्रीय बजट में किसानों की आमदनी बढ़ाने के सहित लंबे-चौड़े दावे किए गए हैं, लेकिन जब तक किसानों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेगी, तब तक आमदनी कैसे बढ़ेगी। किरमारा ने कहा कि हिसार के लघु सचिवालय के समक्ष पिछले लंबे समय से किसान दो सप्ताह नहरी पानी की मांग पर धरनारत हैं। एक सरकार ने किसानों का पानी कम कर दिया, बाद में बनी सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर पाई और इसके बाद बनी सरकार पूर्व की सरकारों पर इस समस्या का ठीकरा फोड़ कर जिम्मेवारी से भाग रही है, जो ¨नदनीय है।

chat bot
आपका साथी