बहादुरगढ़ से दिल्ली के लिए 3 माह बाद चली बस, निजामपुर गांव के रास्ते शुरू की सेवा

इस बस का बहादुरगढ़ से सुबह 4 बजे का समय तय किया गया है। यह बस दिल्ली के निजामपुर गांव से होते हुए आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) तक जाती है। साढ़े पांच बजे के आसपास यह बस वापस बहादुरगढ़ होती हुई सिरसा जाती है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 07:15 PM (IST)
बहादुरगढ़ से दिल्ली के लिए 3 माह बाद चली बस, निजामपुर गांव के रास्ते शुरू की सेवा
बॉर्डर बंद होने से दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी तीन महीने से नहीं आ पा रही हैं।

बहादुरगढ़, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के कारण टीकरी और झाड़ौदा बॉर्डर बंद होने से रोडवेज बसें दिल्ली नहीं जा पा रही थीं। लेकिन अब रोडवेज विभाग ने निजामपुर बॉर्डर के जरिये दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। फिलहाल एक बस चलाई गई है। बस का दिल्ली से वापस बहादुरगढ़ होते हुए सिरसा तक का रूट तय किया गया है, ताकि बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुबह के समय दिल्ली जाने और आने की सुविधा मिल सके।

बहादुरगढ़ से सुबह 4 बजे चलेगी बस

इस बस का बहादुरगढ़ से सुबह 4 बजे का समय तय किया गया है। यह बस दिल्ली के निजामपुर गांव से होते हुए आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) तक जाती है। वहां से साढ़े पांच बजे के आसपास यह बस वापस बहादुरगढ़ होती हुई सिरसा के लिए प्रस्थान कर जाती है। इसके अलावा एक बस सुबह साढ़े 4 बजे यहां से सीधी सिरसा के लिए शुरू की गई है। इससे सुबह के समय दिल्ली और हिसार-सिरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।

गुरुग्राम जाने वाली बस का भी रूट बदला

बता दें कि दिल्ली के मुख्य रास्तों के बॉर्डर बंद होने के कारण दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी तीन महीने से यहां पर नहीं आ पा रही हैं। वहीं रोडवेज बसें भी आइएसबीटी तक नहीं जा पा रही थी। गुरुग्राम के लिए जो बसें वाया झाड़ौदा चलती थी, उनके लिए भी 26 जनवरी के बाद दिक्कत खड़ी हो गई, क्योंकि झाड़ौदा बॉर्डर बंद हो गया। अब ये बसें वाया सिदीपुर होकर जा रही हैं। 

अच्छी संख्या में मिल रहे यात्री 

बहादुरगढ़ बस स्टैंड अधीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि  दिल्ली के आइएसबीटी तक की सेवा के लिए संभावना तलाशकर बस सेवा शुरू की गई है। इसमें यात्री भी अच्छे खासे मिल रहे हैं। जरूरत के अनुसार इस रूट पर और बसें भी शुरू की जा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी