हिसार में लिफ्ट लेकर कैफे पहुंची बीए की छात्रा, युवक ने कोल्‍ड ड्रिंक में नशा देकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे लिफ्ट देने के बहाने एक कैफे में ले गया। वहां पर आरोपित ने उसे कॉल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:32 PM (IST)
हिसार में लिफ्ट लेकर कैफे पहुंची बीए की छात्रा, युवक ने कोल्‍ड ड्रिंक में नशा देकर किया दुष्कर्म
हिसार में एक युवती को कोल्‍ड ड्रिंक्‍स पिलाकर दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है

हिसार, जेएनएन। दुष्‍कर्म के केस लगातार सामने आ रहे हैं। शहर निवासी बीए कक्षा की छात्रा ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में युवती ने मिलगेट थाना में शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी में दिन के समय वह किताबें खरीदने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान रास्ते में उसका पड़ोसी मिला। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे लिफ्ट देने के बहाने एक कैफे में ले गया। वहां पर आरोपित ने उसे कॉल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपित ने उस पर शादी का दबाव बनाते हुए कहा कि इनकार किया तो उसके पिता को गोली मार देगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद 18 मार्च को आरोपित अपने दो साथियों सहित उसके घर के पास आया और उसे धमकी देकर घर से बाहर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि वहां से आरोपित उसे कोर्ट ले गए और उससे कई कागजात पर साइन करवाए और एक शादी का कार्ड भी बनवा लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस बारे में किसी को बताने पर आरोपित ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद 7 जून की रात करीब 9 बजे आरोपित और उसकी बहन उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। आरोपित के हाथ में पिस्तौल थी। आरोपितों ने उसके पिता को धमकी दी कि उसे उनके घर भेज दें। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप

हिसार: शहर के नजदीकि गांव निवासी नाबालिग लड़के ने कुकर्म का आरोप लगा सदर थाना में शिकायत दी है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करता है। एक जून को वह अपने गांव में ही मजदूरी कर रहा था। उस दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे उसके आरोपित युवक वहां आया और उसे अपने साथ खेत में ले गया। पीड़ित ने बताया कि वहां उसके साथ शराब का सेवन कर आरोपित ने उससे दो बार कुकर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसे स्प्रे पिलाया। इसके बाद फिर से शराब पिलाई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने अपने दो साथियों को वहां पर बुलाया और आरोपित के घर गए। पीड़ित का आरोप है कि वहां पर आरोपित के माता-पिता ने उससे मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी