बहादुरगढ़ में वैक्सीनेशन के प्रति कर रहे जागरूक, महासुदर्शन वटी और काढ़े का किया जा रहा वितरण

संघ की शाखा राष्ट्रीय सेवा भारती समाज में महासुदर्शन वटी और काढ़े का वितरण कर रही है। लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। महासुदर्शन वटी और काढ़े के नियमित सेवन से कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने में सहयोग मिलता है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:08 PM (IST)
बहादुरगढ़ में वैक्सीनेशन के प्रति कर रहे जागरूक, महासुदर्शन वटी और काढ़े का किया जा रहा वितरण
बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा भारती की 50 स्वयंसेवकों की टीमें घर-घर जाकर बांट रही काढ़ा

बहादुरगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संघ की शाखा राष्ट्रीय सेवा भारती समाज में महासुदर्शन वटी और काढ़े का वितरण कर रही है। लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। महासुदर्शन वटी और काढ़े के नियमित सेवन से कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने में सहयोग मिलता है। इस अभियान के संयोजक डा.  सुशील राणा और सहसंयोजक मनोज सेठी को बनाया गया है।

सेवा भारती की तरफ से ऑक्सीजन पोटली का वितरण भी करवाया गया है। डा. सुशील राणा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आपदा की हर स्थिति में लोगों के सहयोग का कार्य करता रहा है। कोरोना की पहली लहर में प्रवासी श्रमिकों के लिए खाने और दवाइयों की व्यवस्था की गई थी। इस बार भी जरूरतमंदों को उनके घर तक खाना और दवाइयां देने का कार्य भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली महासुदर्शन वटी और काढ़े का वितरण झज्जर जिले में किया जा रहा है।

इस अभियान में 50 स्वयंसेवकों की टीम कार्य कर रही है। इसके लिए स्वयंसेवकों की टीमें घर-घर जाकर वितरण का कार्य कर रही है। लोगों को दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी, नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जयवीर ने भी वैक्सीन लगवाई और सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

उन्होंने समाज सेवा में जुड़े सभी संगठनों से कोरोना रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर कार्य करने की अपील की है। जयवीर बताया कि संघ के स्वयंसेवक मोक्ष धामों की सफाई के कार्य भी कर रहे हैं और जागरूकता के साथ दवा वितरण का कार्य भी।

chat bot
आपका साथी