रोहतक में बिल बांटने गई दो महिलाओं की अपहरण की कोशिश, अब हंगामा बरपा, पुलिस कार्रवाई की मांग

रोहतक में नगर निगम की दो महिला कर्मचारी हिसार रोड औद्योगिक क्षेत्र में बिल बांटने गई थीं। प्रधान संजय बिड़लान के मुताबिक दोनों कर्मचारियों से अभद्रता की। पिस्तोल की नोंक पर उनके अपहरण की कोशिश की गई। इस मामले में अधिकारियों ने जांच के बावजूद पुलिस में शिकायत नहीं दी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:38 PM (IST)
रोहतक में बिल बांटने गई दो महिलाओं की अपहरण की कोशिश, अब हंगामा बरपा, पुलिस कार्रवाई की मांग
रोहतक में बिल बांटने गई दो महिलाओं के अपहरण की कोशिश।

जागरण संवाददाता, रोहतक। नगर निगम में इसी सप्ताह महिला कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर निगम के कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह भी दावा किया है कि एक निजी कंपनी को बिल बांटने का कार्य सौंपा गया है तो फिर महिला कर्मचारी औद्योगिक क्षेत्र में बिल बांटने के लिए क्यों भेजी गईं। पूरे मामले में जल्द ही कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। यह भी कहा कि अधिकारी मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में हैं। लेकिन ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।

पिस्तौल की नोंक पर अपहरण करने की कोशिश

इसी सप्ताह नगर निगम की दो महिला कर्मचारी हिसार रोड औद्योगिक क्षेत्र में बिल बांटने गई थीं। प्रधान संजय बिड़लान के मुताबिक, दोनों कर्मचारियों से अभद्रता की। पिस्तोल की नोंक पर उनके अपहरण की कोशिश की गई। इस मामले में अधिकारियों ने जांच के बावजूद पुलिस में शिकायत नहीं दी। मामला ही दबा दिया। महिला कर्मचारियों के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई। फिर भी उन्हें कहीं भी शिकायत करने से रोका गया। यूनियन को भी जानकारी न दी जाए, ऐसा भी कहा गया। इसलिए मांग की है कि प्रापर्टी टैक्स के अधिकारियों से भी इस प्रकरण में जवाब मांगा जाए। कार्रवाई भी हो। यह भी चेतावनी दी है कि इस तरह से कोई भी घटना हो जाए, कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं होगी। दबाव बनाकर अधिकारी मामले को दबाते रहेंगे।

लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन

इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर भी प्रदर्शन किया। यह भी चेतावनी दी है कि जल्द ही सभी मांगे नहीं मानी तो मजबूर होकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान श्रवण बोहत महासचिव, विक्की बिडंलान कोषाध्यक्ष, सोनू हरजाई, रवि चड्ढा, लाला गुर्जर, अंकित, जतिन, संजय झिंगाल, अनिल कलानौर, रोहतास भगत, कवंल राणा, राजकुमार, सुरेंद्र, सतपाल, संजय रोहिल्ला, राजकुमार राणा, अशोक टोहाना, दीनदयाल, सोमी बोहत, कौशल, अनीता, दर्शना महिला विंग तमाम कर्मचारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी